फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक की मौत पर चार घंटे जाम रहा उन्नाव-पुरवा मार्ग, भीड़ ने किया पथराव, एसडीएम पुलिसकर्मी घायल

Tue, 10 Dec 2019 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Dec 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
traffic jammed on Unnao-Purwa road for four hours on the death of the young man
जाम खुलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने पर परिजनों ने फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बिगड़ी हालत से मौत का आरोप लगाया। 25 लाख मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।  एसडीएम ने किसान बीमा व पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने।

 
traffic jammed on Unnao-Purwa road for four hours on the death of the young man
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान भीड़ ने दमकल और एंबुलेंस का रास्ता रोका तो पुलिस से झड़प होते ही भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे एसडीएम व दो एसओ सहित सात कर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा निवासी विजय बहादुर (40) पुत्र देवीप्रसाद की सोमवार रात करीब एक बजे सांस लेने में तकलीफ और झटके आने से हालत बिगड़ गई।

 
traffic jammed on Unnao-Purwa road for four hours on the death of the young man
पुलिस ने जमकर पटकी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई रमाशंकर ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में परिजन शव लेकर घर चले गए। मंगलवार सुबह भाई रमाशंकर व अन्य परिजनों ने रात 11 बजे फाइलेरिया की दवा खाने के बाद हालत बिगड़ने और उसी से मौत होने का आरोप लगाते हुए करीब 9 बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुरवा, मौरावां व बीघापुर थाना पुलिस के साथ एसडीएम राजेश चौरसिया पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
traffic jammed on Unnao-Purwa road for four hours on the death of the young man
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मृतक के भाई को कृषक बीमा योजना से 5 लाख व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन मृतक के घर वाले उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने के साथ ही 25 लाख रुपये आर्थिक मदद और पत्नी या परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। जाम के दौरान सीएचसी से मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस और एक दमकल को निकालने के लिए कहा गया तो भीड़ आक्रोशित हो गई और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।

 
विज्ञापन
traffic jammed on Unnao-Purwa road for four hours on the death of the young man
जाम लगाए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां पटकीं तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसडीएम के अलावा एसओ पुरवा केएन पांडेय, मौरावां एसओ अनिल सिंह, दरोगा भास्कर देव तिवारी, सिपाही चंद्रप्रकाश सहित सात कर्मियों को पत्थर लगने से चोटें आईं। बलवा की सूचना पर एडीएम राकेश सिंह, एएसपी वीके पांडेय, सीएमओ कामेंद्र पाल, एसीएमओ डा. आरके गौतम मौके पर पहुंचे। तभी बवाल कर रही भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो जाम लगाए लोग भागे। भीड़ के तितर बितर होते ही पुलिस ने शव को वाहन में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब कहीं चार  घंटे बाद मार्ग पर यातायात शुरू हो पाया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed