फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माचिस का खेल खेलते समय जिंदा जली 7 साल की मासूम

Thu, 29 Mar 2018 11:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
7 year old girl died in fire accident
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देन वाला हादसा हुअा। माचिस जलाकर खेलते वक्त आग लग जाने से मासूम जिंदा जल गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर तरेहा गांव की है, जिसमें परिवार की पूरी गृहस्थी राख हो गई।

 
 


 

7 year old girl died in fire accident
अाग लगने से जिंदा जली पल्लवी
हाजीपुर तरेहा गांव में गुरुवार सुबह विमलेश और उसकी पत्नी गेहूं की कटाई करने खेत में गए थे। घर पर बेटी पल्लवी (7) व बेटा रिषभ (5) था। करीब आठ बजे पड़ोस में ही रहने वाले नरेश का बेटा लकी (6) भी विमलेश के घर आ गया। तीनों बच्चे माचिस की तीली जलाकर एक-दूसरे पर फेंकते हुए खेलने लगे। इसी दौरान एक तीली घर के सामने रखे पुआल पर चली र्गई।

 

7 year old girl died in fire accident
डेमो पिक

पुआल में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते छप्परनुमा घर को भी चपेट में ले लिया। तीनों बच्चे लपटों में घिर गए। उनकी चीख सुन पड़ोस के लोग दौड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों झुलसे बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पल्लवी को मृत घोषित कर अन्य दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 year old girl died in fire accident
डेमो पिक
विमलेश के मुताबिक आग से लगभग एक लाख का सामान और अनाज जल गया। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद दमकल के पहुंचने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। तहसीलदार संतोष कुमार, सीओ भीम कुमार गौतम ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा। झुलसे दोनों बच्चों की हालत में सुधार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed