फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आज से फिर आंधी-बारिश की चेतावनी, अरब सागर से उठने वाली हवाओं से बदलेगा मौसम

Mon, 04 May 2020 01:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
today weather report, weather department prediction, rain in these cities of UP, rain news
आज रात तेजी से बदलेगा मौसम - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों बांदा, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन, इटावा, हरदोई, हमीरपुर, औरैया, कानपुर देहात, महोबा, चित्रकूट का मौसम आज से फिर बदल सकता है। रात से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा।


 
today weather report, weather department prediction, rain in these cities of UP, rain news
दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : amar ujala

इस वजह से सात मई की सुबह तक आंधी, बारिश और बादल की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा चार और पांच मई को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा घाटमपुर, बांगरमऊ, हमीरपुर और इसके आसपास के बुंदेलखंड क्षेत्र में ओले भी पड़ने की संभावना है।

today weather report, weather department prediction, rain in these cities of UP, rain news
आंधी पानी के आसार - फोटो : amar ujala

50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं भी चल सकती हैं। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है कि जिन किसानों के गेहूं की फसलें अभी खेतों में पड़ी है, उसे सुरक्षित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
today weather report, weather department prediction, rain in these cities of UP, rain news
बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान - फोटो : amar ujala

आंधी और बारिश से आम की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर नौशाद खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला स्थान भी विकसित हो रहा है। इसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।

 

विज्ञापन
today weather report, weather department prediction, rain in these cities of UP, rain news
आंधी बारिश की चेतावनी - फोटो : amar ujala

11 को फिर से मौसम बदलने की संभावना

11 मई को भी मौसम बदलने की संभावना है, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 22.8 रिकॉर्ड किया गया। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed