फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सिपाहियों ने मानसिक विक्षिप्त के छाती पर पैर रख बेरहमी से डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 03 May 2020 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
police constable put foot on chest of mentally deranged brutally beaten
मानसिक विक्षिप्त को पीटता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
इटावा में लॉकडाउन के दौरान बलरई थाने के सिपाहियों ने एक मानसिक बीमार को लाठियों से जमकर पीटा। मामले का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी आकाश तोमर ने बलरई थाने के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में थाने के सिपाही विक्षिप्त को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

 
police constable put foot on chest of mentally deranged brutally beaten
मानसिक बीमार युवक को लाठियों से पीटा - फोटो : amar ujala
इस वीडियो में दो सिपाही एक युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ जसवंतनगर को जांच के आदेश दिए। एएसपी सिटी रामयश ने बताया कि 30 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बीवामऊ गांव में सुनील यादव उर्फ पंडित हाथ में फरसा व छुरी लेकर ग्रामीणों से गाली गलौच कर रहा है।

 
police constable put foot on chest of mentally deranged brutally beaten
मानसिक विक्षिप्त रहम की भीख मांगता रहा - फोटो : amar ujala
इस पर बलरई थाने के सिपाही सुभाष और विनोद कुमार शुक्ला उसे पकड़ने पहुंचे। एएसपी के अनुसार सुनील ने पुलिस पर फरसे से वार कर दिया। इसके बाद सिपाही सुभाष ने सुनील पर डंडे बरसा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील मानसिक रूप से बीमार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
police constable put foot on chest of mentally deranged brutally beaten
बीमार युवक को लाठियों से पीटा - फोटो : amar ujala
उसने सिपाही सुभाष को कुछ उल्टा सीधा कह दिया था। इसी बात पर सिपाहियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सीओ जसवंतनगर की जांच कर आख्या के आधार पर सिपाही सुभाष को निलंबित कर दिया।

 
विज्ञापन
police constable put foot on chest of mentally deranged brutally beaten
एसएसपी ने सिपाही को निलंबित किया - फोटो : amar ujala
नया शहर पुलिस चौकी प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि सिपाही और दरोगा के कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुए है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी लोगों के साथ नरम और मित्रवत  व्यवहार करें। पुलिस को लोगों का दिल जीतना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed