फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें

Sun, 12 Feb 2017 07:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 07:07 AM IST
सार

जालौन के उरई रेलवे स्टेशन के पास चटकी पटरी 
पता चलने के बाद भी गुजार दी पैसेंजर ट्रेन 

विज्ञापन
three super fast trains went through broken track
उरई स्टेशन के समीप चटकी पटरी। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जालौन शहर के रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पास शनिवार सुबह चटकी पटरी से तीन सुपरफास्ट गाड़ियां गुजर गईं।

फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें

three super fast trains went through broken track
चटकी पटरी ठीक कराते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई और काशन लगाकर इसी चटकी पटरी से पैसेंजर ट्रेन को निकाल दिया। पटरी की मरम्मत के दौरान एक नंबर प्लेटफार्म चार घंटे तक बाधित रहा। चार दिन पहले ही भुआ स्टेशन पर पटरी टूटी मिली थी। इसमें आतंकी साजिश की आशंका से एटीएस जांच कर रही है।
 
 

फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें

three super fast trains went through broken track
उरई स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर के रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के सामने शनिवार सुबह रेल पटरी जोड़ पर चटकी पाई गई। इससे पहले इसी पटरी से लोकमान्य तिलक, इंटरसिटी, उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर चुकी थीं। सुबह करीब सात बजे टावर बैगन से पटरियाें की जांच के दौरान पटरी चटकी मिली तो हड़कंप मच गया। वरिष्ठ खंड अभियंता रेल केएल भारती मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियाें को जानकारी दी। मौके पर एसएससी सुरेंद्र सिंह व एमसीएम टेक्नीशियन
आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें

three super fast trains went through broken track
चटकी पटरी से गुजरती उद्योग नगरी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चटकी पटरी से 30 किलोमीटर की गति से झांसी-कानपुर पैसेंजर को भी निकाला गया। इसके बाद पटरी बदलने का काम शुरू हुआ। इसमें चार घंटे का वक्त लगा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक बाधित रहा। इस बाबत एसएससी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ओवरलोड मालगाड़ियाें के गुजरने व ठंड के कारण पटरी चटकी है। बताते चलें कि 8 फरवरी को भुआ व एट के बीच लाइन चटक गई थी। इससे भी कई घंटे यातायात बाधित रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed