{"_id":"589f5a824f1c1b7b373794d2","slug":"three-super-fast-trains-went-through-broken-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें
Sun, 12 Feb 2017 07:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:07 AM IST
सार
जालौन के उरई रेलवे स्टेशन के पास चटकी पटरी
पता चलने के बाद भी गुजार दी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
1 of 4
उरई स्टेशन के समीप चटकी पटरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेलवे की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जालौन शहर के रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पास शनिवार सुबह चटकी पटरी से तीन सुपरफास्ट गाड़ियां गुजर गईं।
फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें
2 of 4
चटकी पटरी ठीक कराते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई और काशन लगाकर इसी चटकी पटरी से पैसेंजर ट्रेन को निकाल दिया। पटरी की मरम्मत के दौरान एक नंबर प्लेटफार्म चार घंटे तक बाधित रहा। चार दिन पहले ही भुआ स्टेशन पर पटरी टूटी मिली थी। इसमें आतंकी साजिश की आशंका से एटीएस जांच कर रही है।
फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें
3 of 4
उरई स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के सामने शनिवार सुबह रेल पटरी जोड़ पर चटकी पाई गई। इससे पहले इसी पटरी से लोकमान्य तिलक, इंटरसिटी, उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर चुकी थीं। सुबह करीब सात बजे टावर बैगन से पटरियाें की जांच के दौरान पटरी चटकी मिली तो हड़कंप मच गया। वरिष्ठ खंड अभियंता रेल केएल भारती मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियाें को जानकारी दी। मौके पर एसएससी सुरेंद्र सिंह व एमसीएम टेक्नीशियन
आरके शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर टूटी पटरी से गुजरीं तीन सुपर फास्ट ट्रेनें
4 of 4
चटकी पटरी से गुजरती उद्योग नगरी एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चटकी पटरी से 30 किलोमीटर की गति से झांसी-कानपुर पैसेंजर को भी निकाला गया। इसके बाद पटरी बदलने का काम शुरू हुआ। इसमें चार घंटे का वक्त लगा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक बाधित रहा। इस बाबत एसएससी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ओवरलोड मालगाड़ियाें के गुजरने व ठंड के कारण पटरी चटकी है। बताते चलें कि 8 फरवरी को भुआ व एट के बीच लाइन चटक गई थी। इससे भी कई घंटे यातायात बाधित रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।