{"_id":"5fbb31e88ebc3e9bd646f62d","slug":"those-who-bought-pornographic-videos-from-je-under-the-target-of-cbi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के निशाने पर जेई से अश्लील वीडियो खरीदने वाले, रामभवन का विदेशों से कनेक्शन खंगालने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई के निशाने पर जेई से अश्लील वीडियो खरीदने वाले, रामभवन का विदेशों से कनेक्शन खंगालने में जुटी टीम
Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
सुधीर अग्रवाल/अनूप दुबे, अमर उजाला, कानपुर
सुधीर अग्रवाल/अनूप दुबे, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंता रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से यौन शोषण के मामले में निलंबित जेई रामभवन के माध्यम से अश्लील वीडियो खरीदने वाले भी सीबीआई के निशाने पर हैं। साथ ही सीबीआई रामभवन के विदेशों तक फैले नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है।
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई मासूम और नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ बरामद किए थे। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, कई मासूम लड़कियों के साथ शारीरिक उत्पीड़न के दौरान उनका वीडियो बनाया जाता था, जिसकी डार्क वेब के माध्यम से बोली (डार्क वेब फॉर सेल) लगाई जाती थी।
जानकारी देते जेई शशि कांत
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने छापे के दौरान आरोपी जेई के घर से कई पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, वेब कैमरा और सेक्स टॉयज बरामद किए थे। उन वीडियो को बेचने के बाद रामभवन ने लाखों रुपये कमाए थे। उसमें से आठ लाख से अधिक की रकम सीबीआई टीम ने उसके घर से बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सीबीआई रामभवन का विदेशी नेटवर्क भी खंगालने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के हाथ रामभवन के हाथ जो भी मोबाइल फोन और लैपटॉप लगे हैं, उन्हें टीम खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी जेई
- फोटो : amar ujala
इनके जरिए सीबीआई रामभवन के मददगारों और विदेशी नेटवर्क के बारे में छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि मामले में कई और लोग फंस सकते हैं। इनमें विदेशों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा रहा है।