फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कानपुर के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी नहीं काट पाए तो कम्प्यूटर ले भागे

Tue, 06 Nov 2018 08:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Thief attack in bank Failed attempt to steal
डेमो पिक
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर विषधन कस्बे में सोमवार देर रात बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में चोरों ने छत की अंटिया में सेंध लगाकर तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। तिजोरी खोलने और तोड़ने में असफल रहने पर चोर कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।


 
Thief attack in bank Failed attempt to steal
डेमो पिक
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया गया। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर ककवन थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
 
Thief attack in bank Failed attempt to steal
डेमो पिक
विषधन कस्बे में साजन सिंह वर्मा की मार्केट के ऊपरी हिस्से में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। साजन सिंह के मुताबिक, सोमवार रात चोरों ने अंटिया में सेंध लगाई, इसके बाद चोरों ने बैंक शाखा के चैनल का ताला काटकर अंदर घुसे। चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी का ताला तोड़ने और काटने का प्रयास प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बैंक में रखी लोहे की अलमारियों के ताला तोड़कर जरूरी कागजात फैला दिए। मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक आरसी पाल बैंक पहुंचे तो हालात देख सन्न रह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thief attack in bank Failed attempt to steal
डेमो पिक
सूचना थाना पुलिस को दी गई। शाखा प्रबंधक के मुताबिक, चोर बैंक में लगे कई कंप्यूटर के उपकरण आदि ले गए हैं। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि बैंक में चोरी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी, चौकी इंचार्ज यशपाल को गश्ती में सतर्कता के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Thief attack in bank Failed attempt to steal
डेमो पिक
चोरों ने तोड़ दिए थे सीसीटीवी के तार
बिल्हौर। शाखा में चोरी ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, फिर पूरी घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे के तार हट जाने से कोई भी घटना रिकार्ड नहीं हो सकी। चोरों ने बड़ी चालाकी से स्ट्रांग रूम के सायरन के भी तार काट कर बंद कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed