फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईटेक दिवाली के साथ 'बसना पूजन', यहां होगी लैपटॉप और मोबाइल की पूजा

Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM IST
सार

- बसना पूजन के बदले तौर तरीके, परंपरा बरकरार पर पूजा हुई हाईटेक
- ऊं देहलीविनायकाय नम: मंत्र कारोबार में करता है बढ़ोतरी 

विज्ञापन
Basna Poojan with High tech Diwali will be the laptop and mobile worship
डेमो पिक
दिवाली के दिन व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण ‘बसना पूजन’ भी जमाने के साथ हाईटेक हो गया है। धार्मिक रीति रिवाज और परंपरा तो बरकरार है किंतु इसके तौर तरीके बदल गए हैं। बहीखातों का जमाना नहीं रहा। इसलिए हिसाब किताब रखने वाले कंप्यूटर और लैपटॉप को ही ‘बही’ मानकर इनकी पूजा की जाती है। बहुत से व्यापारी कारोबारी अपने संज्ञान केलिए मोबाइल में भी हिसाब किताब रखते हैं।

 
Basna Poojan with High tech Diwali will be the laptop and mobile worship
डेमो पिक
इसलिए अब इसकी भी पूजा होने लगी है। शगुन के तौर पर पूजा के लिए एक नया बहीखाता लाया जाता है जिसे पूजने के बाद सुरक्षित रख दिया जाता है। व्यापारी छोटा हो या बड़ा, सभी के यहां बसना पूजन बड़े ही धार्मिक  रीति रिवाज और परंपरागत तरीके से किया जाता है। बड़े कारोबारियों ने यहां पंडित, पूजन सामग्री और मंत्र वही हैं, लेकिन पूजने वाली वस्तुएं बदल गईं। 
 
Basna Poojan with High tech Diwali will be the laptop and mobile worship
डेमो पिक
इनके यहां हालांकि अभी भी शगुन के तौर पर बसना पूजन के बही खाता, तराजू, दवात व स्याही मंगाई जाती है। छोटे व्यापारियों के यहां जहां अभी भी बहीखाते का इस्तेमाल होता है वहां व्यापार में सहायक हर वस्तु की पूजा की जाती है। इस दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार की दीवार पर दोनों ओर पीले सिंदूर में घी मिलाकर शुभ लाभ लिखते हैं और स्वास्तिक का चिह्न बनाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basna Poojan with High tech Diwali will be the laptop and mobile worship
डेमो पिक
ऊं देहलीविनायकाय नम: मंत्र से रोली व पुष्प चढ़ाते हैं। इसके बाद नए बहीखातों को लाल कपड़े में रखकर ऊं सरस्वत्यै नम: मंत्र के साथ बहीखाता और तराजू बांट की पूजा करते हैं। इसके बाद कंप्यूटर, लैपटॉप और सीपीयू आदि की तिलक लगाकर पूजा की जाती है।
 
विज्ञापन
Basna Poojan with High tech Diwali will be the laptop and mobile worship
डेमो पिक
सराफा कारोबारी रामकिशोर मिश्रा बताते हैं कि परम्पराएं वही हैं बस निभाने के तौर तरीके बदले हैं। बहियों की जगह अब कंप्यूटर पूजे जाने लगे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed