Mothers Day Spcl: अगर करवाना चाहते हैं मां को स्पेशल फील तो जरूर आजमाइए ये 7 ट्रिक्स
- मां को उनकी पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जाएं।
- विश कार्ड बनाकर उसमें मां के प्रति अपने एहसास लिखें।
- मां को उनकी पसंद की चीजें गिफ्ट करें।
- खाने में उनकी पसंद का खाना ही बनवाएं।
- मदर्स डे का कोई गाना गाते हुए मां को आज का दिन विश करें।
- आज के दिन मां के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
- आज के दिन को एक पर्व के रूप में मनाएं।
जानें कब हुई मदर्स डे की शुरूआत
मदर्स डे मनाने की बुनियाद 20वीं सदी में अमेरिका में पड़ी थी। 1912 में एना जार्विस ने मई के दूसरे संडे को मदर्स डे की शुरूआत की। एक अन्य मत यह भी है कि मातृ पूजन की परंपरा प्राचीन ग्रीस से हुई। यह ग्रीस देवताअों की मां के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। संचार क्रांति के बाद 90 के दशक तक मदर्स डे काफी लोकप्रिय हो गया।