फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच माह के बच्चे की मौत: ईशन नदी में मिला था शव, पोस्टमार्टम में हत्या की वजह नहीं हुई स्पष्ट, गुत्थी उलझी

Sun, 20 Nov 2022 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 09:52 AM IST
The reason for the death of a five-month-old child in Kanpur was not clear in the post-mortem
पांच माह के बच्चे की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में ईशन नदी में पांच माह के बच्चे के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम होने के बाद केस की गुत्थी उलझ गई है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लिहाजा डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। पुलिस अब संदिग्धों से पूछताछ कर घटना के तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

बिल्हौर के लालूपुर गांव निवासी रिंकू निषाद का पांच महीने का बेटा सुशील 14 नवंबर की दोपहर घर से गायब हो गया था। रिंकू ने शक के आधार पर अपने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्त्रस्वार को गांव से गुजरने वाली ईशन नदी में लापता बच्चे का शव मिला था।

The reason for the death of a five-month-old child in Kanpur was not clear in the post-mortem
पांच माह के बच्चे की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का दावा था कि बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था  एसीपी बिल्हौर आलोक सिंह ने बताया डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए गया है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हुआ है।

The reason for the death of a five-month-old child in Kanpur was not clear in the post-mortem
पांच माह के बच्चे की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

इसलिए पुलिस अब पहले सुबूत जुटाएगी, उसके बाद ही मामले में आगे कार्रवाई करेगी। हालांकि रिंक के बहनोई को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वह मुंबई से कानपुर के लिए रवाना हो चुका है। इधर पुलिस की एक टीम ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन
The reason for the death of a five-month-old child in Kanpur was not clear in the post-mortem
पांच माह के बच्चे की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मोहद्दीनपुर ग्राम पंचायत के लालूपुरवा गांव में पांच दिन पहले लापता पांच माह के मासूम का शव समीप ही स्थित ईशन नदी में उतराता मिला। पीड़ित मां-पिता ने मासूम के अपहरण की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी और अपने सगे बहन और बहनोई पर अपरहण का आरोप भी लगाया था।

The reason for the death of a five-month-old child in Kanpur was not clear in the post-mortem
पांच माह के बच्चे की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को लापता पांच माह के मासूम सुशील का शव घर से 50 मीटर दूर पर स्थित ईशन नदी में उतराता दिखा। इस पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल रिंकू और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बिल्हौर अतुल कुमार व ग्रामीणों ने नाव की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed