फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल के आखिरी दिन यूपी में ठंड ने बरपाया कहर, माइनस जा सकता है पारा, तीन-चार को बारिश के आसार

Wed, 01 Jan 2020 10:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
The cold caused havoc in UP on the last day of the year
कानपुर में मंगलवार को सुबह 11 बजे छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लगातार गिर रहा पारा साल के अंतिम दिन शून्य पर जा पहुंचा। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री और अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछले 48 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 दिसंबर को इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी।


 
The cold caused havoc in UP on the last day of the year
ठंड से इंसानाें पर ही नहीं इन पर भी बरपा रही कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो और चार जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान माइनस में जा सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के पास वर्ष 1971 से अधिकतम और न्यूनतम तापमान का आंकड़ा उपलब्ध है। रिकॉर्ड के अनुसार 31 दिसंबर को पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा है।

 
The cold caused havoc in UP on the last day of the year
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2003 और 2013 में जनवरी माह में न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है, लेकिन 31 दिसंबर को पहली बार पारा शून्य हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। अगर हवाएं पूर्वी-पश्चिमी हुईं, तो शीत लहर और तेज हो जाएगी। साथ ही बारिश भी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The cold caused havoc in UP on the last day of the year
साल के आखिरी दिन कुछ ऐसा था कोहरा - फोटो : अमर उजाला
पारा माइनस में जा सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान का कहना है कि हवाओं का रुख बदलने पर ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार सुबह से गलन तेज रही। दोपहर डेढ़ बजे हल्की धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाद धुंध ने सूरज को फिर ढंक लिया।

 
विज्ञापन
The cold caused havoc in UP on the last day of the year
कानपुर में भीषण ठंड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पारा नीचे लुढ़कना शुरू हो गया। जनवरी में सर्दी का सितम सबसे अधिक रहा है। सीएसए के मौसम विभाग में उपलब्ध 48 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2003 में जनवरी में पारा छह बार शून्य और दो बार माइनस पर गया। वर्ष 2013 की जनवरी में पारा दो बार माइनस पर गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed