हमीरपुर जिले में राठ के सिकंदरपुरा मोहल्ले में तीन दिन पहले घर के बाहर से अपहृत युवक का शव मझगवां थाना क्षेत्र के जंगल में मिला है। हत्या से पहले तीन लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी।
नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला चरखारी रोड निवासी श्रीदेवी ने बताया मंगलवार दोपहर बाइक सवार कुछ लोग घर के बाहर पुलिया पर खड़े उनके पुत्र सर्वेश कुमार (19) को अगवा कर ले गए थे। परिजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
शाम को अनजान नंबर से फोन आया, जिस पर सर्वेश कुमार ने अपहर्ताओं द्वारा तीन लाख रुपये मांगने की मां को जानकारी दी। श्रीदेवी ने पुलिस में शिकायत करने की बात बताते हुए बेटे सर्वेश को हौसला बंधाया। फोन पर पुलिस की बात सुनते ही अपहर्ताओं ने सर्वेश के साथ मारपीट की। मां फोन पर बेटे की चीखें सुन कांप उठी।
2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अपहर्ता लगातार फोन पर उसके बेटे के द्वारा फिरौती की मांग करते रहे। इस सब की जानकारी उनके पति राजेश अहिरवार ने बराबर पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर मामले में उदासीनता दिखाते हुए एक दिन बाद बुधवार शाम कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की।
3 of 5
मृतक की मां श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह मझगवां थाना क्षेत्र में गौहानी गांव के जंगल में चरवाहों ने युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने शव की शिनाख्त अपहृत सर्वेश कुमार के रूप में की। शव पर निशान देख आशंका जताई जा रही कि लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।
4 of 5
घटना के बाद मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी के आरोप में मृतक युवक को होली के समय जेल भेजा गया था। एक माह बाद वह जेल से बाहर आया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।
5 of 5
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ भास्कर वर्मा ने भी घटन स्थल पहुंच जांच पड़ताल की। मृतक के पिता राजेश अहिरवार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। युवक की मौत पर मां श्रीदेवी, दादी कौशल्या और छोटे भाई दीपक का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।