फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Case :विकास दुबे के सरेंडर और एनकाउंटर को लेकर सबसे बड़ा खुलासा, क्या ये बात छिपा रही है उज्जैन पुलिस

Fri, 23 Oct 2020 09:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: The biggest disclosure about Vikas Dubey's surrender and encounter, is Ujjain police hiding this thing
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे पर घोषित की गई पांच लाख की इनामी राशि उज्जैन पुलिस को दी जाएगी। डीजी मुख्यालय में इससे संबंधित प्रक्रिया शुरू हो गई है। उज्जैन पुलिस के दावे का इंतजार है। चूंकि कानपुर पुलिस ने विकास को नहीं पकड़ा था, लिहाजा यहां की पुलिस दावा नहीं करेगी।

Vikas Dubey Case News: The biggest disclosure about Vikas Dubey's surrender and encounter, is Ujjain police hiding this thing
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू में दो जुलाई की रात विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर डीएसपी, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। आठ दिन में उस पर इनामी राशि बढ़ते-बढ़ते पांच लाख तक पहुंच गई थी। 10 जुलाई को महाकाल मंदिर उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई थी।

Vikas Dubey Case News: The biggest disclosure about Vikas Dubey's surrender and encounter, is Ujjain police hiding this thing
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
हालांकि कानपुर लाए जाने के दौरान एसटीएफ से मुठभेड़ में 11 जुलाई की सुबह वह मारा गया था। तीन महीने बाद भी इनामी राशि पर किसी ने दावा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक डीजी मुख्यालय ने तय किया है कि यह राशि उज्जैन पुलिस को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: The biggest disclosure about Vikas Dubey's surrender and encounter, is Ujjain police hiding this thing
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
क्या इसलिए नहीं किया दावा
विकास दुबे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुआ था। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वो कहता सुनाई दे रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला’। इससे सवाल खड़े हो रहे थे कि उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है या उसने सरेंडर किया है। एक बात यह भी सामने आई थी कि महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर उज्जैन पुलिस को सौंपा था। शायद इन्हीं वजहों से उज्जैन पुलिस इनाम पर दावा नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: The biggest disclosure about Vikas Dubey's surrender and encounter, is Ujjain police hiding this thing
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विकास दुबे को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। इसलिए उसकी इनामी राशि पर शहर पुलिस दावा नहीं करेगी। शासन स्तर से उज्जैन पुलिस को इनाम दिए जाने पर विचार चल रहा है।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेज कानपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed