{"_id":"5b48ea9e4f1c1b49748b468b","slug":"team-of-income-tax-department-raided","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद ऑयल ब्रदर्स फर्म पर आयकर का छापा, 6 घंटे रही अफरा-तफरी, बुलाना पड़ा भारी संख्या में पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद ऑयल ब्रदर्स फर्म पर आयकर का छापा, 6 घंटे रही अफरा-तफरी, बुलाना पड़ा भारी संख्या में पुलिसबल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी करती आयकर विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मन्नीगंज में सरसों तेल व घी के थोक व्यापारी सर्वेश गुप्ता की दुकान पर आयकर विभाग टीम के सर्वे की जानकारी मिलते ही मन्नीगंज और लिंजीगंज बाजार बंद कर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों की संख्या देख आयकर विभाग की टीम ने मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल बुला लिया।
छापेमारी करती आयकर विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मन्नीगंज स्थित सर्वेश गुप्ता की फर्म आनंद ऑयल ब्रदर्स फर्म पर शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे संयुक्त आयकर आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सर्वे करने पहुंचे। आयकर टीम सरसों तेल, वनस्पति और घी आदि के थोक विक्रेता की फर्म मेें फाइलों, बिल बुक, रजिस्टर आदि खंगालने लगे। साथही बैंक खातों के बारे में जानकारी की। भारी फोर्स के साथ आयकर टीम के पहुंचने के विरोध में लिंजीगंज और मन्नीगंज बाजार बंद हो गया। करीब 11:45 पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजेश कुमार, ईश्वरदयाल सिंधी और राजेश सिंह सर्वेश की दुकान के पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का हुजूम देख आयकर टीम ने शहर कोतवाल को सूचना दी।
छापेमारी के विरोध में बंद बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर में कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने व्यापारियों को समझाकर करीब डेढ़ बजे धरना खत्म करा दिया। इसके बावजूद बाजार में अफरा तफरी बनी रही। करीब 3.15 बजे संयुक्त आयकर आयुक्त अजय कुमार मिश्र चले गए जबकि अन्य कर्मचारी कागजात खंगालते रहे। शाम करीब 5:30 बजे टीम के अन्य सदस्य भी सर्वेश गुप्ता की फर्म से संबंधित कागजात लेकर चले गए। छापेमारी के दौरान विवेक सिंह, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ अन्य जिले के आयकर अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी करती आयकर विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी व पुत्र के खातों की जानकारी ली
आयकर टीम ने फर्म मालिक सर्वेश गुप्ता से बैंक खातों के अलावा उनके बेटे व पत्नी के खातों की जानकारी भी ली। सर्वेश ने बताया कि उनके दो खाते एसबीआई और एक पंजाब नेशनल बैंक में है। पत्नी ममता और पुत्र तन्मय के खाते भी एसबीआई में हैं। अधिकारियों ने दुकान में रखे करीब 54 हजार रुपये गिनने के बाद व्यापारी को लौटा दिए।
आयकर टीम ने फर्म मालिक सर्वेश गुप्ता से बैंक खातों के अलावा उनके बेटे व पत्नी के खातों की जानकारी भी ली। सर्वेश ने बताया कि उनके दो खाते एसबीआई और एक पंजाब नेशनल बैंक में है। पत्नी ममता और पुत्र तन्मय के खाते भी एसबीआई में हैं। अधिकारियों ने दुकान में रखे करीब 54 हजार रुपये गिनने के बाद व्यापारी को लौटा दिए।