फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले कुछ घंटों के लिए मौसम विभाग ने दी है ये 'बड़ी चेतावनी', इन शहरों के लोग रहें सावधान

Fri, 13 Jul 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rain and Thundershowers is very likely to occur today during next three hours
अगले दो दिनों में तापमान 32 से 36 के बीच रहने की संभावना
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने कई शहरों के लिए चेतावनी दी है। यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखीमपुर खेरी, शाहजहांपुर जिलों और आस-पास के इलाकों में कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटों के दौरान आज बारिश और आंधी आने की संभावना है।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कम हवा का दबाव बनने से हो रही बारिश....

 

Rain and Thundershowers is very likely to occur today during next three hours
लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना

दक्षिण पूरब से आने वाली हवाओं की वजह से मध्य क्षेत्र में कम हवा का दबाव बनने से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के कुछेक इलाकों में गरज व चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनोर, बुंदेलखंड, कानपुर, उन्नाव आदि शहरों में भारी बारिश हो सकती है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मानसूनी बारिश अब मध्य क्षेत्र में भी आ गई...

Rain and Thundershowers is very likely to occur today during next three hours
अभी इसके कई दिनों तक यहां बने रही की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दक्षिणी दिशा से होते हुए मध्य तक आई हैं। इन्हीं हवाआें के माध्यम से अभी तक पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय मानसूनी बारिश अब मध्य क्षेत्र में भी आ गई है। अभी इसके कई दिनों तक यहां बने रही की संभावना है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हवा की नमी में 10 प्रतिशत की कमी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain and Thundershowers is very likely to occur today during next three hours
बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दक्षिणी दिशा से होते हुए मध्य तक आई हैं

लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना के चलते उमस में कमी आएगी साथ ही तापमान भी कम होगा। बुधवार को दोपहर से पहले तक तेज धूप होने की वजह से हवा की नमी में 10 प्रतिशत की कमी रही। जबकि रात के समय बादल होने की वजह से 44 प्रतिशत बढ़ गई थी।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तापमान 32 से 36 के बीच रहने की संभावना...

विज्ञापन
Rain and Thundershowers is very likely to occur today during next three hours
गरज व चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी
एक जुलाई से लेकर अभी तक पारा 40 के करीब ही रहा था। बुधवार को बारिश से पहले तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, बारिश के बाद इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। पारा 33 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिनों में तापमान 32 से 36 के बीच रहने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed