फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शव के टुकड़ों को बैग में भरा और घर में छिड़का परफ्यूम फिर दोनों टहलने चले गए 

Mon, 22 Jan 2018 11:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher's wife killed in kanpur
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में शनिवार रात शिक्षक रामनरेश की पत्नी रचना की हत्या प्रेमी युगल ने बेइज्जती बर्दाश्त न होने पर की थी। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 


 
Teacher's wife killed in kanpur
डेमो पिक
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मूल रूप से हमीरपुर निवासी शिक्षक रामनरेश की पत्नी रचना की हत्या प्रेमी युगल रवि-मंजू ने बेइज्जती बर्दाश्त न होने पर की थी। हत्यारोपी रवि ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले ही वह और मंजू आदर्श नगर, रावतपुर में भोला कुशवाहा के मकान में किराये पर रहने आए थे। मंजू ने रचना से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। रचना रुपये वापस मांग रही थी। रचना आए दिन उसे और मंजू को बेइज्जत करती थी।
 
Teacher's wife killed in kanpur
डेमो पिक
शनिवार दोपहर भी रचना उसके कमरे में आई। उसका कॉलर पकड़ कर बोली तुम्हारे पास शराब पीने के लिए रुपया है, हमें देने के लिए नहीं। उसे अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। उसने और मंजू ने मिलकर रचना को घर में घसीट लिया। इसके बाद कपड़े से उसका गला घोटने की कोशिश की। रचना गिर गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher's wife killed in kanpur
डेमो पिक
इसके बाद मंजू ने उसे लोहे की छड़ से  पीटा। फिर उन दोनों ने सिलबट्टे से उसका सिर और चेहरा कुचलने के बाद कुल्हाड़ी से उसके शरीर को काट दिया। शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के बैग में भरकर तख्त के नीचे रख दिया। घर में फैला खून साफ करने के बाद पूरे घर में तेज सुगंध वाला परफ्यूम छिड़क दिया। इसके बाद वह और मंजू घर बंद करके टहलने चले गए थे। रात में उन लोगों को रचना का शव ठिकाने लगाना था। इसके पहले ही पुलिस ने रचना के मोबाइल की लोकेशन से उन लोगों को दबोच लिया। कुल्हाड़ी और सिलबट्टा भी बरामद कर लिया था।
 
विज्ञापन
Teacher's wife killed in kanpur
डेमो पिक
मंजू ने बताया कि पिटाई के दौरान रचना चीख रही थी। उसके शोर मचाने पर मकान में किराये पर रहने वाले दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए। इस पर मंजू प्रेमी पर पीटने का आरोप लगाकर चीखने लगी। इससे लोग रवि और मंजू का आसपास झगड़ा समझ कर वहां से चले गए थे। पोस्टमार्टम में पता चला है कि रचना की मौत हेड इंजरी से हुई है। उसके सिर और चेहरे पर चोटों के 10 निशान मिले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed