{"_id":"61c5f5b85477c220b21a6df0","slug":"tax-evasion-of-150-crores-trucks-caught-in-gujarat-opened-black-box-of-three-businessmen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ की कर चोरी: गुजरात में पकड़े गए ट्रकों ने खोला तीनों कारोबारियों का काला चिट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ की कर चोरी: गुजरात में पकड़े गए ट्रकों ने खोला तीनों कारोबारियों का काला चिट्ठा
Fri, 24 Dec 2021 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
150 करोड़ की कर चोरी का मामला
- फोटो : amar ujala
कुछ समय पहले गुजरात में पकड़े गए ट्रकों में मिले फर्जी ई-वे बिल व फर्जी इनवाइस ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन और शिखर पान मसाला के मालिकान के बीच चल रही सांठगांठ की पोल खोल दी। ट्रकों को पकड़ने के बाद डीजीजीआई की टीम ने लंबे समय तक रेकी की। इसके बाद बुधवार को सबसे पहले शिखर पान मसाला वालों के यहां और ट्रांसपोर्टर के यहां छापा मारा। यहां से पीयूष जैन के नाम से कई फर्जी बिल मिले। बस यहीं से पीयूष टीम के निशाने पर आ गया। कन्नौज में कार्रवाई के दौरान उसके घर से मिली डायरी ने भी तीनों को घेरने का काम किया। डायरी में इन दोनों के नाम के साथ ही उनसे लेनदेन, माल सप्लाई आदि का भी जिक्र है।
gst raid
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार गुजरात में पकड़े गए ट्रकों के बाद पता चला था कि माल लिखा पढ़ी में कहीं और दिखाया जाता था और असल में जाता कहीं और था। इसके बाद से डीजीजीआई की टीम ने निगरानी शुरू कर दी। पूरे सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की।
gst raid
- फोटो : amar ujala
हालांकि इतने बड़े पैमाने पर कैश मिलने से अफसर भी हैरान हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर कारोबार कैश में किया जाता था। अलग-अलग स्थानों पर जाने वाले माल में कमीशन भी लिया जाता था। हर दिन दिन बड़ी संख्या में ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग दिखाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gst raid
- फोटो : amar ujala
प्रवीण जैन पीयूष के भाई अमरीष का बहनोई
इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उसका भाई अमरीष जैन कन्नौज में कंपाउंड (पान मसाला और इत्र में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला मिश्रण) किंग नाम से जाने जाते हैं। इनकी ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से रिश्तेदारी है। प्रवीण जैन अमरीष जैन का बहनोई है। दोनों भाई 40 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। विदेश तक सप्लाई है।
इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उसका भाई अमरीष जैन कन्नौज में कंपाउंड (पान मसाला और इत्र में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला मिश्रण) किंग नाम से जाने जाते हैं। इनकी ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से रिश्तेदारी है। प्रवीण जैन अमरीष जैन का बहनोई है। दोनों भाई 40 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। विदेश तक सप्लाई है।
विज्ञापन
gst raid
- फोटो : amar ujala
जीएसटी-आयकर अफसरों ने किया सहयोग
डीजीजीआई की कार्रवाई में आयकर, जीएसटी, कस्टम के अफसरों ने भी सहयोग किया। हालांकि अभी तक आयकर ने जांच नहीं शुरू की है। डीजीजीआई की कार्रवाई खत्म होने के बाद आयकर और ईडी इसकी जांच शुरू कर सकते हैं।
डीजीजीआई की कार्रवाई में आयकर, जीएसटी, कस्टम के अफसरों ने भी सहयोग किया। हालांकि अभी तक आयकर ने जांच नहीं शुरू की है। डीजीजीआई की कार्रवाई खत्म होने के बाद आयकर और ईडी इसकी जांच शुरू कर सकते हैं।