फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर टेंट लगाकर पढ़ी गई नमाज, युवक बोला- साहब, क्या जब मरीज मर जाएगा तब ही खुलवाओगे जाम

Sat, 18 May 2019 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Tannery workers blocked Kanpur Lucknow Highway due to power cut
हाईवे पर पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
महानगर कानपुर में जाजमऊ चुंगी पर हुए बवाल से चारों तरफ चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। रामादेवी चौराहे से उन्नाव तक, इलाहाबाद हाईवे समेत भौंती और हमीरपुर रोड पर कई किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चुंगी से थोड़ा आगे फ्लाईओवर पर जाम में फंसी एक गाड़ी में मरीज था। चार घंटे तक मरीज की जान अटकी रही।
Tannery workers blocked Kanpur Lucknow Highway due to power cut
हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
उसके परिजनों की पुलिस से तीखी बहस हुई। भीषण गर्मी में खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं का ज्यादा बुरा हाल रहा। तमाम दुधमुहों को माताएं सीने से चिपकाए, साड़ी से ढके रहीं। सैकड़ों लोग तेज धूप में कई किलोमीटर पैदल चलकर जाम से बाहर आ सके।
Tannery workers blocked Kanpur Lucknow Highway due to power cut
हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
जाम में ट्रकों के साथ रोडवेज बसें, निजी कारें भी फंसी थीं। चिलचिलाती धूप में लोग बिलबिला उठे। वह पुलिस प्रशासन से लेकर प्रदर्शनकारियों पर भड़क रहे थे। उनका कहना था कि आखिर आम लोगों का क्या कसूर जो वह परेशान हो रहे हैं। ग्वालटोली इंस्पेक्टर राजकुमार भीड़ की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tannery workers blocked Kanpur Lucknow Highway due to power cut
हाईवे पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
तभी फ्लाईओवर के ऊपर से एक युवक ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब, हाथों में चूड़ियां पहनी हैं क्या, जब मरीज मर जाएगा तब ही खुलवा पाओगे जाम? इस पर इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों से उसकी बहस होने लगी।

 
विज्ञापन
Tannery workers blocked Kanpur Lucknow Highway due to power cut
हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
सीओ छावनी ने इंस्पेक्टर को हटाया और जल्द जाम खुलवाने का आश्वासन दिया। तीमारदार मरीज अवधेश को घाटमपुर से लखनऊ केजीएमयू ले जा रहे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed