फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शहीद रोहित की पत्नी की हालत बिगड़ी, पार्थिव शरीर के आने का इंतजार

Sat, 18 May 2019 05:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
one jawan lost his life in an encounter in Dalipora in Pulwama
शहीद रोहित की पत्नी वैष्णवी की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी मुठभेड़ में डेरापुर कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी रोहित यादव शहीद हो गए थे। घर पर रोहित के शहीद होने की खबर पहुंचते ही पत्नी वैष्णवी और मां की हालत बिगड़ गई। आननफानन में डॉक्टरों की एक टीम ने दोनों की जांच की। जिसके बाद रोहित की पत्नी रूबी की स्थिती सामान्य हो सकी।


 
one jawan lost his life in an encounter in Dalipora in Pulwama
डॉक्टरों ने की शहीद की पत्नी की जांच - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही शुक्रवार को शहीद के घर रिश्तेदारों के साथ जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का तांता लगा रहा। परिजनों को सभी सांत्वना देते रहे। वहीं, लाल के जाने के गम में कई बार मां और पत्नी की बदहवास होकर हालत बिगड़ी। वहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने उनका उपचार किया।

 
one jawan lost his life in an encounter in Dalipora in Pulwama
रोहित के शहीद होने की खबर सुनते ही घर में मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
सभी को शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार है। जिससे उसका अंतिम दर्शन कर सके। डेरापुर कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी शहीद रोहित यादव के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने को लेकर लोगों का बेसब्री से इंतजार रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
one jawan lost his life in an encounter in Dalipora in Pulwama
शहीद रोहित की मां - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आस-पास के गांवों के साथ रिश्तेदार व्यवहारी, जनप्रतिनिधि समाजसेवी का शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे डेरापुर एसडीएम दीपाली भार्गव शहीद के घर पहुंचीं। उन्होंने शहीद के पिता को ढांढस बंधाया।

 
विज्ञापन
one jawan lost his life in an encounter in Dalipora in Pulwama
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात निवासी शहीद जवान रोहित - फोटो : अमर उजाला
शहीद की पत्नी वैष्णवी उर्फ रूबी यादव एसडीएम से लिपट र्गइं और रोती रही। उन्होंने वैष्णवी को ढांढस बंधाया। शहीद की मां विमला देवी ने रोते हुए कहा कि या तो मुझे गोली मार दो या मेरे लाल को मुझे ला दो। गमगीन माहौल में छोटा भाई सुमित, बड़ी बहन प्रियंका भी सुबकती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed