फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   supreme court Stopped the fireworks up to 100 meters from Silence Zone

साइलेंस जोन में आतिशबाजी पड़ सकती है भारी, ये गाइड लाइन की गई जारी

Sun, 04 Nov 2018 01:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 01:42 PM IST
सार

- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने भी जारी की गाइड लाइन
- लड़ी वाले पटाखों की बिक्री पर भी लगाया गया है प्रतिबंध
 

विज्ञापन
supreme court Stopped the fireworks up to 100 meters from Silence Zone
डेमो पिक

विस्तार

साइलेंस जोन (शांत क्षेत्र) से सौ मीटर की परिधि में आतिशबाजी पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन ने भी गाइड लाइन जारी कर दी है। दो नवंबर को मिले पत्र में जिलाधिकारी और एसएसपी को इस आदेश का पालन कराने को कहा है। कानपुर में भी लड़ी वाले पटाखों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। ये ऐसे पटाखे हैं, जिनमेें एक साथ कई पटाखे जुड़े होते हैं और काफी देर तक एक साथ छूटते हैं। 
विज्ञापन

supreme court Stopped the fireworks up to 100 meters from Silence Zone
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश शासन के सचिव भगवान स्वरूप ने जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण (विनियम एवं नियंत्रण) नियम के अनुसार अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला हेल्थ केयर सेंटर, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थलों के आसपास आतिशबाजी पर रोक लगाई जाए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि साइलेंस जोन चिह्नित कर लिए गए हैं। आतिशबाजी रोकने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लाइसेंसधारकों से पटाखों की लड़ी न बेचे जाने को कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

supreme court Stopped the fireworks up to 100 meters from Silence Zone
डेमो पिक
देर से आई गाइड लाइन, लड़ी वाले पटाखों की बिक्री रोक पाना चुनौती
अभी थोक पटाखा बाजार क्राइस्टचर्च कॉलेज ग्राउंड पर लगा है। पटाखा बाजार में धड़ल्ले से लड़ी की बिक्री हो रही है। सोमवार से जिले के 57 स्थानों पर फुटकर पटाखा दुकानें भी लग जाएंगी। ज्यादातर फुटकर पटाखा लाइसेंस धारक भी आतिशबाजी के साथ पटाखों की लड़ी भी खरीद चुके हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने लड़ी वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की चुनौती रहेगी। इसकी एक वजह यह भी है कि शासन की गाइड लाइन पटाखा लाइसेंस जारी होने के बाद आई है। दुकानदार सभी तरह के पटाखे खरीद चुके हैं। गाइड लाइन में यह भी कहा गया है कि बीएसए और डीआईओएस बच्चों को पटाखे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। शनिवार से स्कूल-कालेजों में छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed