फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: कमाई के द्वार खोलेंगे इतवार के बाजार, अब फिर लौटेगा व्यापार

Wed, 09 Sep 2020 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Sunday markets will open the doors to earnings
कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब छह महीने बाद अब रविवार को भी बाजार खुल सकेंगे। 15 मार्च को आखिरी बार बाजार रविवार को खुले थे। अब 13 सितंबर से बाजार पहले की तरह खुलने जा रहे हैं।
Sunday markets will open the doors to earnings
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
इससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। छह महीने से गिनेचुने दिन व्यापार करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों में खुशी है। उनका मानना है कि कई बाजार ऐसे हैं, जिनमें छुट्टी के चलते रविवार को ही अच्छी खरीदारी होती थी। अब वही रौनक फिर से लौटने की उम्मीद है।
Sunday markets will open the doors to earnings
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
ये बाजार फिर होंगे गुलजार
गुमटी-5, गोविंदनगर, किदवई नगर, स्वरूप नगर, आर्यनगर, लाल बंगला, कल्याणपुर, सीसामऊ, पी. रोड बाजारों में रविवार को ही जमकर खरीदारी होती है। हालांकि थोक बाजार नयागंज, जनरलगंज, एक्सप्रेस रोड, लाटूश रोड रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन यहां के व्यापारियों को इस बात की राहत है कि वे अब रविवार को तगादा कर सकेंगे। अभी शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से तगादा नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday markets will open the doors to earnings
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
गुमटी नंबर-पांच बाजार रविवार को खुलता था और सोमवार को बंद रहता था। 15 मार्च के बाद से यह बाजार रविवार को बंद है। अब बाजार नियमित होगा तो दुकानदारों, व्यापारियों को राहत मिलेगी। आगामी रविवार को बाजार छह महीने बाद पहली बार खुलेगा। - नरेश भाटिया, महामंत्री, गुमटी नंबर-पांच व्यापार मंडल

किदवई नगर का बाजार रविवार को कई वर्षों से खुलता आ रहा है और मंगलवार को बंद होता था। लॉकडाउन की वजह से रविवार को व्यापार बंद रहता था। अब शनिवार के साथ रविवार को भी बाजार खुलेगा तो व्यापारियों की चार पैसे की कमाई होगी। - जय कुमार शर्मा टीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Sunday markets will open the doors to earnings
कानपुर - फोटो : अमर उजाला
पांच माह 24 दिन बाद रविवार को बाजारों के खुलने से से फुटकर बाजारों व व्यापारियों को फायदा होगा। शहर में तमाम बाजार रविवार को ही खुलते हैं। बहुत सारे लोग रविवार को ही ख़रीददारी करते हैं। इस वजह से आर्थिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। - ज्ञानेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

जनरलगंज, नौघड़ा, काहू कोठी के थोक कपड़ा बाजार को प्रत्यक्ष रूप से तो कोई फायदा नहीं होगा लेकिन फुटकर बाजार खुलेंगे और कपड़ा बिकेगा तो बाजार में मांग बढ़ेगी। यही फायदा अपने आप में काफी है। इसके अलावा रविवार को खुलने वाले बाजारों में तगादा भी हो सकेगा। - श्रीकृष्ण गुप्ता, बब्बू, जनरलगंज कपड़ा  बाजार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed