फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के मंत्री बनने पर उठे सवाल, तस्वीरों में देखिए छात्रों का बवाल

Fri, 23 Sep 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
student scourge neet counseling private college
गेट पर छात्रों को भीतर घुसने से रोकते सुरक्षागार्ड व डॉक्टर - फोटो : राहुल शुक्ला
जीएसवीएम मेडिकल कालेज में नीट काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंटों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराया है।


उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ में मेडिकल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था का कार्यभार रहा तब तक सब सही चलता रहा। लेकिन जब से शिवपाल यादव ने यह कार्यभार संभाला तभी से गड़बड़ियों की झड़ी लग गई है। प्राइवेट कॉलेज मनमानी कर फीस बढ़ा रहे हैं। 


 

निजी कॉलेजों की फीस बढ़ाने पर डॉक्टरों से भिड़ गए अभिभावक और छात्र

student scourge neet counseling private college
डॉक्टरों के साथ मारपीट करते छात्र - फोटो : राहुल शुक्ला

प्राइवेट मेडिकल कालेजों की फीस तय न होने से ही नाराज स्टूडेंटों ने स्टाल पलटकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। काउंसलिंग करा रहे डॉक्टर को पीट-पीट कर उनके कपड़े फाड़ डाले। यही नहीं, बीच बचाव करने आए एक डॉक्टर और कर्मचारी से भी बौखलाए छात्रों ने हाथापाई कर नारेबाजी शुरू कर दी।
 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नीट काउंसलिंग के लिए 15, 000 रैंक तक के स्टूडेंट बुलाए गए थे। इस दौरान स्टूडेंट कॉलेज ट्यूशन फीस के साथ-साथ साढ़े तीन लाख रुपये हॉस्टल फीस, साढ़े तीन लाख रुपये कॉशन मनी और डेढ़ लाख रुपये लाइब्रेरी शुल्क की अनिवार्यता की स्टालों से दी गई जानकारी से भड़क गए।


 

हंगामे के आरोप में छात्र को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस

student scourge neet counseling private college
छात्रों को काबू करने मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला
इस पर कई अभिभावक और स्टूडेंट काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों से ट्यूशन फीस के बाबत जानकारी हासिल करने को पहुंच गए। काउंसलिंग प्रभारी प्रोफेसर आरपी शर्मा असमर्थता जताई तो स्टूडेंटों का आक्रोश और बढ़ गया। इसी बीच करीब सवा ग्यारह बजे एनाउंसमेंट कर पांच हजार रैंक तक के स्टूडेंटों को काउंसलिंग के लिए बुलाए गया तो कुछ स्टूडेंट और अभिभावक भड़क गए।

इसके बाद कालेजों के कर्मचारी जान बचाकर भागे। स्टूडेंटों ने निजी मेडिकल कॉलेजों के स्टाल पलटकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल बढ़ने पर करीब 15 मिनट बाद काउंसलिंग प्रक्रिया रोक दी गई। वहीं, काउंसलिंग करा रहे डॉ. शैलेंद्र सिंह ने स्टूडेंटों और अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंटों ने डॉक्टरों को भी पकड़कर कूटा

student scourge neet counseling private college
तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला
इस पर स्टूडेंटों ने उनकी पिटाई कर शर्ट फाड़ दी। बीच बचाव करने पहुंचे डॉ. प्रशांत त्रिपाठी और कर्मचारी शक्ति रावत से  धक्का - मुक्की शुरू होने पर स्वरूप नगर, नवाबगंज सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस हंगामे के आरोप में दो छात्रों को पकड़कर थाने ले आई। शाम तक दोबारा काउंसलिंग शुरू कराने के प्रयास चलते रहे।


 
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बाद सूना पड़ा काउंसलिंग हॉल

student scourge neet counseling private college
बवाल के बाद रुकी काउंसलिंग प्रक्रिया - फोटो : राहुल शुक्ला
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ वीएन त्रिपाठी ने बताया 27 निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 3700 सीटों और 23 डेंटल कॉलेजों में बीडीएस 2300 सीटों के लिए काउंसलिंग हो रही है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की सालाना ट्यूशन फीस 11 लाख 30 हजार और डेंटल की सवा तीन लाख तय है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed