मकर संक्रांति के साथ ही मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगे। इसके बाद 15 मार्च को मीन संक्रांति होने के साथ ही मांगलिक कार्यक्रम बाधित होंगे। नवरात्रि पूर्ण होने के बाद 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम पुन: प्रारंभ होंगे।
इसके साथ ही विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। बताते चलें कि 15 दिसंबर 2018 को धनु संक्रांति लगने के साथ ही मांगलिक कार्यक्रम बंद हो गए थे।
अब 15 जनवरी से पुन: मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगे। ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित के अनुसार पिछले साल जुलाई के बाद से मांगलिक कार्यक्रम बाधित चल रहे थे।
सिर्फ दिसंबर माह में गिने चुने मुहूर्त थे जिनमें मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए थे। मकर संक्रांति के दिन सुबह घर में स्नान करते समय काले तिल व गंगाजल और नदी में काले तिल कुशा के साथ स्नान करना चाहिये।
शुभ विवाह मुहूर्त
जनवरी में- 15,19,27
फरवरी में- 7,9 व 10
मार्च में- 3,5, 7,8,9,10