{"_id":"5ad5b1594f1c1b05418b4eaf","slug":"special-story-sun-will-change-direction-know-about-zodiac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, कर्क-मकर और मीन राशि के जातक रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, कर्क-मकर और मीन राशि के जातक रखें ध्यान
राहुल दुबे, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि बदलते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही मीन मलमास भी समाप्त हो गया है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सरकारी नौकरी, पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक कहा जाता है।
डेमाे पिक
वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है। 14 अप्रैल 2018 शनिवार को सूर्य सुबह 8:28 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। यह अब 15 मई 2018 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य की स्थिति सभी ग्रहों पर प्रभाव डालती है। जिस कारण राशियों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे जातक भी प्रभावित होते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राज शाही गौरव प्रदान करने वाला और उच्च पद दिलाने वाला माना गया है, परंतु इसमें एक शर्त है, सूर्य का प्रभाव शुभ होना चाहिए तभी जातक पर इसका असर अच्छा होगा।
राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
डेमाे पिक
मेष- सरकारी कामों में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सूर्य के गोचर से उत्तेजना भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आपका कद बढ़ सकता है। पिता के लिए भी अनुकूल रहेगा। उपाय - शनिवार के दिन जरूरतमंद मरीजों को दवा बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
वृषक- सूर्य इस राशि से 12वें भाग में संचरण करेगा, विदेश यात्रा पर जाने के प्रबल योग, स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की जरूरत, सिर दर्द और बुखार जैसी तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे।
उपाय - पार्क या मंदिर परिसर में श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
उपाय - पार्क या मंदिर परिसर में श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
विज्ञापन
डेमाे पिक
मिथुन- धन वृद्धि के लिए अति उत्तम है। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपके लिए निर्णय लाभकारी होंगे। प्रेम के मामले में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उपाय -उगते सूर्य का दर्शन करें।