गर्मियों का मतलब छुट्टियां, मौज-मस्ती और आइसक्रीम है। यही तो हैं बच्चों की जिंदगी के सबसे हसीन पल। जब से मार्केट में आइसक्रीम के अनगिनत फ्लेवर आए हैं तब से ठेले वाली कुल्फियों का वजूद मानों खत्म ही होता जा रहा है।
जानिए गर्मियों के कौन से फ्लेवर लोगों की बेस्ट पसंद हैं...
आइसक्रीम की प्रसिद्ध कंपनियां
अमूल, वाडीलाल, क्वालिटी वॉल्स, डबल रेनबो, रीता, रीटा, मदर डेयरी, चैपमैन्स, डिपिन डॉट्स आदि।
इन आइसक्रीम फ्लेवर की रहती डिमांड
स्ट्रॉबरी, चॉकलेट, राजभोग, स्ट्रॉबरी चीज केक. केसर पिस्ता, चॉको चिप, पाइन एप्पल, वनीला, बटर स्कॉच, नैचुरल मैंगो, चॉको वनीला, मैंगो वनीला आदि।
मॉल में आइसक्रीम की अनगिनत वैरायटी
यदि आप आइसक्रीम के शौकीन हैं और कंपनियों के विभिन्न फ्लेवर चाहिए तो किसी भी मॉल में चले जाएं। वहां विभिन्न आइसक्रीम कंपनियों के अनगिनत फ्लेवर मौजूद हैं।
कम दिखते कुल्फी ठेले
ठेले पर बिकने वाली तीली में लिपटी तिकोने आकार की कुल्फी लोगों को खूब लुभाती थी। अब कुल्फी ठेले कम ही नजर आते हैं। अब कुल्फी आइसक्रीम कॉर्नर पर मिलती है, जिनकी कीमत 20 से 40 रूपये है।