फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: भाजपा नेता की मौजूदगी में कुछ लोगों ने मंदिर में मचाया उत्पात, हथौड़े से खंडित की मूर्ति

Mon, 16 Sep 2019 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Some people caused uproar in the temple in presence of BJP leader
आरोपी राजेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नुमाइशपुरवा में कुश आश्रम में एक संस्था की बैठक के दौरान भाजपा नेता की मौजूदगी में ही पड़ोस में स्थित मंदिर में मूर्ति को तोड़ दिया गया। अन्य मूर्तियों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान मोहल्लेवासी आ गए तो अफरा-तफरी मच गई।

 
Some people caused uproar in the temple in presence of BJP leader
मंदिर के चैनल पर अंदर और बाहर से पड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। नुमाइश पुरवा में कुश आश्रम है। एक संस्था की ओर से इसका संचालन किया जाता है। रविवार दोपहर यहां आयोजित संस्था की बैठक में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें कुश आश्रम का संचालन करने के लिए अध्यक्ष भी चुना गया।

 
Some people caused uproar in the temple in presence of BJP leader
कुश आश्रम में बिखरा पड़ा गृहस्थी का सामान और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पड़ोस में ही स्थित एक मंदिर के अंदर घुसकर अंदर से ताला डाल दिया। इसके बाद हथौड़े से मूर्ति को तोड़ दिया। मंदिर में स्थापित कुछ अन्य मूर्तियों को भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मोहल्ले वासियों को इसकी भनक लग गई तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Some people caused uproar in the temple in presence of BJP leader
मंदिर के अंदर पड़े ताले को खोलने की कोशिश करते मोहल्लावासी व मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
यहां हालात देखकर संस्था के अधिकांश लोग मौके से चले गए। इसी बीच घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने राजेंद्र कुशवाहा निवासी लोना थाना मझिला और सर्वेश पुत्र जगरूप निवासी गदरिया थाना पाली को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की तहरीर योगेश मिश्रा पुत्र चंद्रप्रकाश मिश्रा ने दी है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

 
विज्ञापन
Some people caused uproar in the temple in presence of BJP leader
शहर के नुमाइशपुरवा की घटना, दो लोग हिरासत में, तनाव का माहौल
भाजपा नेता बोले घटना निंदनीय, पुलिस करे कार्रवाई 
भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या ने अमर उजाला को बताया कि मूर्ति तोड़े जाने की घटना निंदनीय है। पुलिस को इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, लेकिन यह नहीं समझ पाए कि कब घटना हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed