फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे क्राॅसिंग में फंसा ट्रैक्टर तभी आ गई ट्रेन, वीडियो वायरल हुआ तो गेटमैन बोला मैं मजाक कर रहा था

Mon, 16 Sep 2019 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor stuck in railway crossing at unnao, video viral
रेलवे फाटक के बीच खड़ा हुआ ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मगरवारा रेलवे क्राॅसिंग के बंद फाटक के बीच ट्रैक्टर फंसने और डाउन लाइन पर एलकेएम आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। ट्रेन दिखते ही ट्रैक्टर चालक फाटक खोलने के लिए कहता है तब गेटमैन फाटक खोलता है।


 
Tractor stuck in railway crossing at unnao, video viral
फाटक बंद होने के बाद आती हुई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गेटमैन वीडियो बना रहे युवक से यह कहकर मामले को टालता है कि परिचित ट्रैक्टर चालक से मजाक कर रहा था। हालांकि लोगों में इस बात की चर्चा है कि गेटमैन की इस लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था। वीडियो शनिवार दोपहर का है। 

 
Tractor stuck in railway crossing at unnao, video viral
वीडियो बनाने वाले से भिड़ गया गेटमैन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर एक ट्रैक्टर मगरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर बंद फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर खड़ा नजर आता है और फाटक बंद है। गेट मैन व ट्रैक्टर चालक में आपस में बातचीत होने लगती है। इसी बीच कानपुर से लखनऊ की ओर एलकेएम आते हुए दिखती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tractor stuck in railway crossing at unnao, video viral
ट्रेन आने के बाद भी गेटमैन अपनी जिद पर अड़ा रहा - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन देखकर चालक गेटमैन से फाटक खोलने को कहता है। वीडियो बना रहा युवक जब गेटमैन से इसका कारण पूछता है तो वह बताता है कि ट्रैक्टर चालक उसका परिचित है और उसने मजाक में ऐसा किया। हालांकि ट्रेन के पहुंचने से पहले ही गेटमैन फाटक खोलकर ट्रैक्टर को निकाल देता है।

 
विज्ञापन
Tractor stuck in railway crossing at unnao, video viral
रेलवे फाटक बंद करने के बाद खड़ा गेटमैन - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने बताया कि ऐसी कोई घटना जानकारी में नहीं आई है और न ही कंट्रोलरूम से कोई मेमो आया है। बताया कि वह वीडियो की जांच करेंगे और मगरवारा रेलवे क्राॅसिंग के गेटमैन से भी जानकारी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed