फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूनियन बैंक के एटीएम में लगा मिला स्कीमर, कैश डालने वाले कर्मचारियों की सतर्कता से खुला मामला

Wed, 12 Dec 2018 09:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 09:15 AM IST
सार

- कैश डालने वाले कर्मचारियों के हाथ लगा, एसपी क्राइम को सौंपा
- बैंक से मांगे गए सीसीटीवी फुटेज, शातिरों की तलाश शुरू
 

विज्ञापन
skimmer device found at Union Bank ATM
डेमो पिक
बैंकों के एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) में स्कीमर डिवाइस लगाकर खाताधारकों का डाटा जुटाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। कानपुर के बर्रा स्थित यूनियन बैंक के एक एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों को स्कीमर हाथ लगा है, जिसे उन्होंने एसपी क्राइम राजेश कुमार सौंप दिया है।
skimmer device found at Union Bank ATM
डेमो पिक
एसपी क्राइम ने शातिरों का सुराग लगाने के लिए बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। जांच भी शुरू कर दी है। एसपी क्राइम ने बताया कि 15 दिन पूर्व बर्रा के यूनियन बैंक के एक एटीएम में कर्मचारी कैश डाल रहे थे, तभी उन्हें कीपैड के ऊपर कोई डिवाइस लगी प्रतीत हुई। यह स्कीमर था।
skimmer device found at Union Bank ATM
डेमो पिक
कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में बैंक प्रबंधन ने डिवाइस उन्हें सौंप दी है। एसपी क्राइम ने बताया कि इससे पूर्व भी शहर के कुछ एटीएम में स्कीमर लगे मिले थे, लेकिन बैंक प्रबंधन के तहरीर न देने से जांच शुरू नहीं हो सकी। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skimmer device found at Union Bank ATM
डेमो पिक
क्या है स्कीमर 
यह प्लास्टिक बॉक्स जैसा होता है, जो एटीएम के कार्ड इंसर्ट स्लॉट के ऊपर अस्थायी रूप से इस तरह से फिट किया जाता है कि किसी को दिखे नहीं।
विज्ञापन
skimmer device found at Union Bank ATM
डेमो पिक
खाताधारक के डेबिट कार्ड लगाते ही स्कीमर उसका पूरा डाटा रीड कर लेता है। इस डाटा के हाथ लगने के बाद साइबर ठग क्लोन एटीएम बनाकर खाते से रुपये उड़ा लेते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed