{"_id":"5ee38ee38ebc3e43082bd7bd","slug":"six-year-old-child-brutally-murdered-dead-body-found-in-the-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह साल के बच्चे का चेहरा कुचलकर हत्या, सुबह मिली खून से सनी लाश, बदहवास मां ने लगाया कुकर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह साल के बच्चे का चेहरा कुचलकर हत्या, सुबह मिली खून से सनी लाश, बदहवास मां ने लगाया कुकर्म का आरोप
Fri, 12 Jun 2020 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास खड़ी मां
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रसूलाबाद के भैंसायां गांव के छह वर्षीय बच्चे का चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम वह खेलते हुए लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बोरवेल के पास पड़ा मिला। एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
डॉग स्क्वॉयड बुलाकर हत्यारे का सुराग लगाने की कोशिश की गई। पिता ने एक युवक पर शक जताते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। भैसायां निवासी किसान सुनील कुमार ने बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा कक्षा एक का छात्र हैप्पी गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।
मां से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
काफी देर तक वह घर नहीं आया। तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच गांव के बाहर रामबाबू संखवार के बोरवेल के पास उसका खून से सना शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर किसी वस्तु से कई वार करके हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
एसपी अनुराग वत्स ने मौके पर जाकर परिजनों से जानकारी ली। सुराग लगाने के लिए माती से डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया। वह घटना स्थल से कुछ दूर एक बगीचे तक गया। वहां बीयर की बोतलें पड़ी मिलीं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बच्चे के पिता ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
खून से सनी मासूम की शर्ट
- फोटो : amar ujala
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि बच्चे की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों ने युवक पर कुकर्म करने की भी आशंका जताई है। अंकुश बकरा चोरी करने में जेल जा चुका है।