फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी के मोबाइल की खातिर बहन को मौत देने वाली बहन गई जेल, उगली ये होश उड़ा देने वाली बात

Tue, 29 Jan 2019 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
sister murder her younger sister in etawah district
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायएसर में प्रेमी द्वारा दिए गए मोबाइल को तोड़ने से नाराज बहन ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त उसके स्कार्फ को भी बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।  


 

sister murder her younger sister in etawah district
डेमो पिक
क्षेत्र के गांच सरायएसर निवासी श्याम सिंह की बड़ी पुत्री पूजा को उसका प्रेमी चुपचाप मोबाइल दे गया था। वह उससे प्रेमी से बात करती थी। श्याम सिंह मोबाइल रखने के खिलाफ थे। शनिवार को पूजा को मोबाइल पर बात करते हुए उसकी छोटी बहन रचना ने देख लिया और पिता से शिकायत करने की धमकी दी और मोबाइल को तोड़ दिया।
sister murder her younger sister in etawah district
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज होकर पूजा ने रचना के गले में पडे़ स्कार्फ को कस दिया। इससे रचना की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद पूजा ने उसके शव को बोरे में बंद किया और साइकिल पर रखकर घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित तालाब में डाल दिया। जब श्याम सिंह वापस घर आए तो रचना को न पाकर पूजा से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
sister murder her younger sister in etawah district
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
पहले तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुई जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। जानकारी होने के बाद उसके शव को तालाब से निकाला गया। श्याम सिंह ने पूजा सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
sister murder her younger sister in etawah district
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जेके शर्मा ने बताया कि पूजा को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पूजा को निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कार्फ भी बरामद कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed