फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कानपुर और आसपास बारिश ने ली 9 की जान, हाईवे का 1 हिस्सा धंसा, मौसम विभाग ने दिए ये संकेत

Wed, 01 Aug 2018 09:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 09:21 AM IST
सार

- चित्रकूटधाम मंडल में नदियां उफनाईं, जालौन में छह गांवों का संपर्क तहसील से कटा 
- हमीरपुर में श्याम नदी के पानी से गुरदहा गांव के संपर्क मार्ग पर बना रपटा पुल डूबा

विज्ञापन
Signals given by the Meteorological Department for uttar pradesh
जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त
बुंदेलखंड व सेंट्रल यूपी में बारिश का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मकान-दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। चित्रकूटधाम मंडल की नदियां उफान पर हैं। जालौन के कालपी में हथिनीकुंड बांध से पानी छोड़ने पर यमुना उफना गई है। इससे छह गांवों का संपर्क तहसील से कट गया है। कन्नौज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचने से दो गांवों में पानी घुस गया। हमीरपुर में श्याम नदी के पानी से गुरदहा गांव के संपर्क मार्ग पर बना रपटा पुल डूब गया। कानपुर देहात में नोन नदी उफना गई। कानपुर शहर में सोमवार से मंगलवार तक 227 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

 
Signals given by the Meteorological Department for uttar pradesh
बारिश से सड़कें और पुल भी प्रभावित
मौसम विभाग ने कानपुर शहर और आसपास अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के संकेत दिए हैं। कानपुर देहात में सोमवार दोपहर से मंगलवार तक 139.02 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कच्चा घर ढहने से चार बच्चे घायल हो गए। झींझक में सड़क पर कटान होने से दर्जनों गांवों का मुख्य कस्बों से संपर्क कट गया। उन्नाव में बीते 24 घंटे में 91.75 मिमी बारिश हुई। सफीपुर के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे जाम लगा रहा। रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर तीन पर जलभराव से रेल संचालन प्रभावित हुआ। बारिश से सीडीओ के आवास की बाउंड्रीवाल गिर गई। फतेहपुर में दीवार गिरने से तीन महिलाएं दब गईं। इनमें एक की मौत हो गई। यहां मंगलवार को 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
 
Signals given by the Meteorological Department for uttar pradesh
बारिश में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में लगातार बारिश से मंदाकिनी व यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां इंदिरा आवास की दीवार ढहने से वृद्धा की जान चली गई। जालौन में मंगलवार सुबह तक बारिश होती रही। शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 100.39 मीटर मापा गया। हरदोई में कटी सड़क में बाइक गिरने से युवक और दीवार गिरने से महिला व अधेड़ की मौत हो गई। पूरा एक मकान ढह गया, लेकिन परिवार बाल-बाल बच गया। यहां ट्रांजिस्ट हास्टल की 20 फीट दीवार भी ढह गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Signals given by the Meteorological Department for uttar pradesh
बारिश में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में पानी में गिरने से एक किसान और दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि विभिन्न जगहों पर कच्चा मकान गिरने से दो लोग घायल हो गए। यहां जुलाई माह में अब तक 453 मिमी बारिश हुई है। फर्रुखाबाद में मकान का छज्जा और लिंटर गिरने से युवक और महिला की मौत हो गई और झोपड़ी ढहने से दंपति जख्मी हो गया। औरैया में 24 कच्चे मकान ढह गए। 
विज्ञापन
Signals given by the Meteorological Department for uttar pradesh
फोरलेन की धंसी सड़क पर डस्ट की बोरियां रखते मजदूर।
हमीरपुर-कालपी (स्टेट हाईवे-91) फोरलेन को बने अभी ढाई वर्ष ही बीता है, मगर हाईवे की दुर्दशा होने लगी है। मुख्यालय से सटे सिटी फारेस्ट से लेकर शीतलपुर तक फोरलेन किनारे 16 स्थानों पर बारिश से कटान हो गई है। सिटी फारेस्ट के पहले करीब दस फीट मिट्टी बहने से किनारे की सड़क पर कटाव हो गया है। इस पर कार्यदायी संस्था लोनिवि ने एक साइड बंद कराकर मरम्म्त शुरू कराया है। वहीं बेतवा का जलस्तर बढ़ने से रोहाइन नाले में पानी आने से टेलीफोन लाइन ध्वस्त हो गई है। स्टेट हाईवे - 91 का निर्माण कार्यदायी संस्था लोनिवि ने कराया था। 27 जनवरी 2016 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोरलेन का लोकार्पण किया था। सड़क पर डिवाइडर तो बनाया गया, मगर रोहाइन नाले को ध्यान में रख विभाग ने सड़क के दोनों ओर पिचिंग नहीं बनाई। साथ ही सड़क के ऊपर बहने वाले बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की। फलस्वरूप सड़क बनने के बाद पहली मूसलाधार बारिश ने विभाग की पोल खोल दी। कुरारा मार्ग पर सिटी फारेस्ट के पहले बारिश से फोरलेन की सड़क इस कदर कटी है कि करीब 10 फीट सड़क हवा में टंगी नजर आ रही है। जबकि सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई। समय रहते जानकारी होने पर प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से वाले सड़क से आवागमन बंद कर दिया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed