{"_id":"5ef9e0795f67a519c03fd057","slug":"shubhamani-murder-case-demand-for-suspension-of-kotwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्रकार शुभम मणि हत्याकांड: पत्नी बोली- भ्रष्ट कोतवाल को सस्पेंड किया जाए, पति के हत्यारोपी जल्द न पकड़े गए तो आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार शुभम मणि हत्याकांड: पत्नी बोली- भ्रष्ट कोतवाल को सस्पेंड किया जाए, पति के हत्यारोपी जल्द न पकड़े गए तो आमरण अनशन
Tue, 30 Jun 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
शुभम मणि त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में शुभम मणि त्रिपाठी की पत्नी राशी त्रिपाठी व बड़े भाई ऋषभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी आरोपियों की न हुई और कोतवाल सस्पेंड नहीं किया गया तो पूरा परिवार कोतवाली गंगाघाट में आमरण अनशन पर बैठ जाएगा। ऐसे भ्रष्ट कोतवाल के कारण ही उनके पति की मौत हुई है।
गोली मारकर हत्या
- फोटो : amar ujala
पोनीरोड स्थित निज निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मृतक के बड़े भाई और पत्नी ने बताया कि उनके पति कभी बालू खनन संबंधी कोई रिपोर्टिंग नहीं की है। कुछ लोग मामले को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। जांच एसआईटी से कराई जाए।
गाेली लगने के बाद तड़पता रहा शुभम
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि कोतवाल गंगाघाट प्रभारी सतीश गौतम भूमाफि या का साथ देते रहे। जिससे उनके पति की जान चली गई। ऐसे भ्रष्ट अफ सर को कोतवाली से नहीं हटाया जाना साफ दर्शाता है कि पुलिस के उच्च अधिकारियों का संरक्षण कोतवाल को प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
बताया कि तीन दिन बाद पति की तेरहवीं है इस दिन तक यदि आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो परिवार के सभी लोग मिलकर कोतवाली गंगाघाट में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। तब तक पति की तेरहवीं नहींकरेंगे जब तक आरोपी जेल न चले जाए और कोतवाल सस्पेंड न कर दिया जाए।
.
.
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची थी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शूटरों की हो रही तलाश
शुभम मणि को गोली मारने वाले शूटरों की तलाश कानपुर के कुछ मोहल्लों में की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानी जाए तो कानपुर के थाना हरबंशमोहाल, कलक्टरगंज, अनवरगंज में एसओजी की टीमें लगी हुई है।
शुभम मणि को गोली मारने वाले शूटरों की तलाश कानपुर के कुछ मोहल्लों में की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानी जाए तो कानपुर के थाना हरबंशमोहाल, कलक्टरगंज, अनवरगंज में एसओजी की टीमें लगी हुई है।