फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूता फेंकने वाले भार्गव को एक महिला ने अंग्रेजी में सुनाई थी खरी-खोटी, ऐसा कमेंट कि जवाब न दे पाए

Thu, 18 Apr 2019 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Shoe attack on politician in Press Conference by kanpur doctor named bhargav
भाजपा नेता पर फेंका जूता
दिल्ली में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका। जूता फेंकने वाले इस शख्स का नाम शक्ति भार्गव है। पेशे से डॉक्टर शक्ति भार्गव के घर और अस्पताल पर आयकर विभाग ने करीब साढ़े चार महीने पहले छापा भी मारा था। आयकर विभाग को छापे में शक्ति भार्गव और उनकी मां के पास से 1.42 लाख रुपये की पुरानी करेंसी(बंद हो चुकी) मिली थी। भार्गव का विवादों से गहरा नाता रहा है। भार्गव अपने फेसबुक अकाउंट पर एक शीर्षक से कई सिरीज लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।


आगे की स्लाइड में- एक महिला ने अंग्रेजी में सुनाई ये खरी-खोटी
Shoe attack on politician in Press Conference by kanpur doctor named bhargav
भाजपा नेता पर फेंका जूता
शक्ति भार्गव ने 16 अप्रैल को फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें वह खुद को व्हिसल ब्लोअर बताते हुए लिखा था, 'पिछले तीन सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के 14 कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। नमो ने 2014 में कहा- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। नमो ने 2019 में कहा- सरकार के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं है।' भार्गव का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई है। 
Shoe attack on politician in Press Conference by kanpur doctor named bhargav
भाजपा नेता पर फेंका जूता
भार्गव ने लिखा था, 'एक तरफ लाल इमली मिल के दर्जनों कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ 11 संपत्तियां जिनकी कीमत 450 करोड़ रुपये हैं, उनके सौदे को साल 2008 में रद्द कर दिया गया था। उसे समझौता धारकों ने 11 करोड़ रुपये में ब्रिटिश इंडिया कंपनी के पास गिरवी रखा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shoe attack on politician in Press Conference by kanpur doctor named bhargav
भाजपा नेता पर फेंका जूता
पोस्ट में भार्गव ने बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का जिक्र किया था। यादव ने 2017 में एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने खराब खाने की शिकायत की थी। तथ्यों को सामने लाने के उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए थी। उन्होंने जवानों को मिलने वाले खाने में हो रहे भ्रष्टाचार को उठाया था। इसके बजाए उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया।

 
विज्ञापन
Shoe attack on politician in Press Conference by kanpur doctor named bhargav
भाजपा नेता पर फेंका जूता
व्हिसल ब्लोअर की चौथी सिरीज में एक महिला ने भार्गव के पोस्ट पर अंग्रेजी में कमेंट किया। जिसका हिंदी अनुवाद नीचे की लाइन में है।

तुम खुद की धोखेबाजी के बारे में क्या कहोगे? कंपनियों पर छापामारी...सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन कैसे दे सकती है, तुम जैसे चोर-धोखेबाज, टैक्स की चोरी करते हैं?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed