{"_id":"5cb84125bdec2214530fbab2","slug":"shoe-attack-on-politicians-in-press-conference-by-a-doctor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें कौन है वो सिरफिरा जिसने फेंका जूता, भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा के बारे में दे रहे थे जानकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें कौन है वो सिरफिरा जिसने फेंका जूता, भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा के बारे में दे रहे थे जानकारी...
Thu, 18 Apr 2019 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका
भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका। इस जूता कांड से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने बीजेपी नेता पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। ये घटना उस वक्त हुई जब बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे।
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक कानपुर के एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जूता कांड से हड़कंप मच गया। इस कांड में कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव का नाम सामने आया है। मौके पर एक आई-डी कार्ड भी मिला था। मामले की जांच चल रही है।
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जिस दौरान जूता फेंका गया उस समय जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका
भार्गव ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर डॉ. शक्ति भार्गव लिखा हुआ था।
विज्ञापन
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका
शक्ति भार्गव कानपुर स्थित एक हॉस्पिटल का मालिक है। दिसंबर 2018 में आयकर विभाग की टीम ने भार्गव के घर व कई ठिकानों पर छापा मारा था। इनका रियल एस्टेट का भी कारोबार है।