{"_id":"5ff00a7d6fa6cd1a6869fe14","slug":"shocking-truth-revealed-in-arzoo-murder-case-serious-allegations-against-in-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरजू हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला सच, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजू हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला सच, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों लगाए ये गंभीर आरोप
Sat, 02 Jan 2021 11:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नवविवाहिता इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता की हत्या के मामले में मायके पक्ष ने खुल कर बातें सामने रखना शुरू कर दिया है। मायके पक्ष ने उन पर शादी तय होने के बाद पैसों की मांग का आरोप लगाया है।
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ गोविंदनगर विकास पांडेय के अनुसार फॉरेंसिक की फाइनल रिपोर्ट सोमवार तक मिलने के बाद आगे कार्रवाई होगी। पति अमनदीप को जेल भेजा जा चुका है। आरजू के फूफा श्याम बडेरिया ने बताया कि ससुरालीजनों ने शादी तय करते वक्त कोई डिमांड नहीं की थी।
बिलखते आरजू के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जब शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो पैसों की डिमांड शुरू कर दी। इसी के चलते बिना पैसों की तय शादी में मायके पक्ष के 28 लाख रुपये खर्च हो गए। उनका आरोप है कि लड़के पक्ष ने बेटे की पढ़ाई में खर्च हुई रकम का हवाला देते हुए तिलक में 11 लाख रुपयों की मांग की थी, जो उन्हें दे भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
इसके बाद भी छोटी-छोटी मांगों को लेकर उन्होंने मुंह बनाना शुरू कर दिया था। फूफा के अनुसार 18 दिसंबर के बाद से आरजू अपनी मां से कुछ बातें शेयर करना चाहती थी। वह कुछ गुमसुम थी।
विज्ञापन
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मां ने कई बार पूछा लेकिन आरजू ने मायके शहडोल आकर बताने की बात बोल कर टाल दिया था। शहडोल आने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई, जिससे उसके मन की बात मन में ही दफन रह गई।