फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में रात का पारा @2.8 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sat, 02 Jan 2021 11:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
weather forecast UP: Nocturnal mercury @ 2.8 degrees in Kanpur and surrounding districts, Meteorological Department issued warnin
ठंड से बचने के लिए आग का सहारा - फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के जिलों में बर्फीली ठंड का असर शुरू हो गया है। दिन में धूप के बावजूद हाड़कंपाने वाली ठंड रही। शुक्रवार को रात का पारा और नीचे लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। पांच जनवरी तक कोल्ड डे रहने की संभावना है। 
weather forecast UP: Nocturnal mercury @ 2.8 degrees in Kanpur and surrounding districts, Meteorological Department issued warnin
ठंड का कहर - फोटो : amar ujala
दिन में धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान 16 डिग्री से बढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। फिर भी आज के दिन के सामान्य तापमान से यह 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि अभी पांच जनवरी तक इसी तरह रह रहकर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

weather forecast UP: Nocturnal mercury @ 2.8 degrees in Kanpur and surrounding districts, Meteorological Department issued warnin
ठंड ने किया बेहाल - फोटो : amar ujala
ऐसे में संभलकर रहने की जरूरत है। एक दिन पहले मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट में तीन जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन विपरीत चक्रवाती हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से अब बारिश की संभावना एक दिन आगे खिसककर चार जनवरी को हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast UP: Nocturnal mercury @ 2.8 degrees in Kanpur and surrounding districts, Meteorological Department issued warnin
ठंड का कहर जारी - फोटो : amar ujala
माना जा रहा है कि बारिश से एक दिन पहले तापमान में कुछ बढ़त संभव है। लेकिन यह एक दो दिन के लिए ही होगी। जनवरी के महीने में पहले भी कड़ाके की ठंड पड़ती रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2013 में आठ जनवरी को पारा माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि 2014 में आठ जनवरी को रात का पारा 0.7 रिकार्ड किया गया था।

विज्ञापन
weather forecast UP: Nocturnal mercury @ 2.8 degrees in Kanpur and surrounding districts, Meteorological Department issued warnin
ठंड से इंसान नहीं जानवर भी परेशान - फोटो : amar ujala
2017 में 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री था। वर्ष 2011 में चार जनवरी को तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड से परेशान लोग गरम कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगाए रहे। टोपी, मोजे, मफलर, दस्ताने और इनरवेयर की खरीद रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed