फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में चौंकाने वाला खुलासा, घटना की रात एसओ विनय तिवारी नहीं इस शख्स ने की थी मुखबिरी

Mon, 05 Oct 2020 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Oct 2020 08:04 PM IST
Shocking revelation in Bikru scandal, this person inform vikas dubey on the night of the incident
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड की दाखिल चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के कुछ घंटे बाद विकास दुबे के खास राम सिंह ने दरोगा केके शर्मा को फोन किया था। उसने पुलिस की कार्रवाई का पूरा अपडेट और हालात के बारे में जानकारी ली थी।


 
Shocking revelation in Bikru scandal, this person inform vikas dubey on the night of the incident
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
तब उसको पता चला था कि गोली कांड में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। दरोगा से बात करने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस की विवेचना के मुताबिक सीडीआर से पता चला कि दो जुलाई शाम को चार बजे सबसे पहले आरोपी दरोगा केके शर्मा की विकास दुबे से बातचीत हुई थी।

 
Shocking revelation in Bikru scandal, this person inform vikas dubey on the night of the incident
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इसके कुछ ही देर बाद केके शर्मा ने राम सिंह को फोन किया। फिर रात करीब 11 बजे केके शर्मा ने राम सिंह को कॉल की। इस बीच एक कॉल थाने के मुंशी ने आरोपी हीरू दुबे की। फिर विकास पर एफआईआर दर्ज होने के बाद रात 12:11 मिनट पर विकास की सिपाही राजीव से बातचीत हुई। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी।

 
विज्ञापन
Shocking revelation in Bikru scandal, this person inform vikas dubey on the night of the incident
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के बाद रात ढाई व साढ़े तीन बजे राम सिंह ने फिर केके शर्मा को कॉल की और शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की उसको पूरी जानकारी दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास दुबे ही नहीं उसका पूरा गिरोह पुलिस के संपर्क में था। दरोगा, सिपाही और थानेदार सभी उसके कारखास रहे हैं। 

 
Shocking revelation in Bikru scandal, this person inform vikas dubey on the night of the incident
विकास दुबे: एनकाउंटर में मारे गए प्रेमप्रकाश की पत्नी सुुषमा का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
मोर्चा लेने के बजाए भागे थे एसओ
दबिश के दौरान चौबेपुर का तत्कालीन थानेदार विनय तिवारी सबसे पीछे था। जब गोलियां चलने लगीं तो उसने अपने पुलिसकर्मियों का साथ नहीं दिया बल्कि वहां से भाग गया था। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में पुलिस ने दावा किया है कि ये पूरी साजिश के तहत विनय ने किया। उसको पता था कि गोलियां चलेंगी, गैंग हमला करेगा, इसलिए पहले ही भाग निकला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed