फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल का वारः मायावती के भतीजे ने नेताजी के पैर नहीं छूकर अपमान किया, ये भी कह डाला

Fri, 26 Apr 2019 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav targets akhilesh and mayawati lok sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते प्रसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रसपा प्रत्याशी उदयपाल सिंह के यादव के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के निशाने पर अखिलेश और मायावती रहे। उन्होंने भाजपा पर सियासी तीर छोडे़। हालांकि कांग्रेस के खिलाफ कुछ खास नहीं बोले। उनके साथ आए मौलाना अंसार रजा ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। 

Shivpal Yadav targets akhilesh and mayawati lok sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव व डिंपल यादव (फाइल फोटो)
सबसे पहले रैली को संबोधित करते हुए मौलाना अंसार रजा ने कहा कि मोदी के गुरु स्वामी रामदेव हैं। उन्होंने हजार व पांच सौ के नोटबंद करवाने की सलाह पीएम को दी थी। दो हजार का नोट चलन में आने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। मोदी व योगी सरकार हिंदू व मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने कन्नौज के मंच पर मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। लेकिन मायावती के भतीजे ने नेताजी के पैर नहीं छूकर उनका अपमान किया है। 
Shivpal Yadav targets akhilesh and mayawati lok sabha election 2019
मुलायम सिंह यादव- शिवपाल यादव-अखिलेश यादव - फोटो : Social Media
शिवपाल यादव ने कहा कि यह चुनाव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता नोटबंदी से आज भी जूझ रही है। इससे बस पूंजीपतियों  को फायदा हुआ है। मोदी ने पांच साल विदेश घूमने में गवाएं हैं। जीएसटी से कोई फायदा नहीं हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। यूरिया व डीएपी पर रेट बढ़ गए हैं। बिजली चोरी के मुकदमे किसानों पर दर्ज हो रहे हैं। कहा कि सपा को मैने और नेताजी ने खड़ा किया था। सपा में वह लोग आ गए जिनकी एक साइकिल लेने की औकात नहीं थी। कभी सोचा नहीं था कि सपा से अलग होना पड़ेगा। 2012 में कैसे सपा सरकार बनाई थी यह हम ही जानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal Yadav targets akhilesh and mayawati lok sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव
कहा कि मायावती की सरकार में नेता जी पर एक दिन में 154 और मुझ पर 11 मुकदमे लिखाए गए थे। आज सपा के मुखिया 38 सीटें बसपा को देकर खुद 35 पर लड़ कर खुद को समाजवादी कह रहे हैं। कहा कि मैने भी गठबंधन में शामिल होने की बात कही वह भी बिना किसी सीट के लेकिन अखिलेश ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसपा 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 20 सीटों पर जीत भी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
Shivpal Yadav targets akhilesh and mayawati lok sabha election 2019
शिवपाल सिंह
उन्होंने अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मौलाना अंसार रजा ने सवाल उठाया कि कि भाजपा सरकार में राबर्ट वाड्रा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पी. चिदंबरम के घर ईडी व सीबीआई के छापे पड़े लेकिन मायावती के घर क्यों नहीं पड़े। यह तय है कि चुनाव के बाद वह भाजपा की गोद में बैठी होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed