फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश से दूरियों को लेकर अबकी बार तो शिवपाल ने साफ-साफ कह दिया, मुख्यमंत्री योगी को बताया कमजोर

Mon, 01 Oct 2018 07:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav statements on vivek tiwari murder case and others
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाने के बाद पहली बार शहर आए शिवपाल यादव ने ताकत दिखाई। सपा के तमाम कार्यकर्ताओं, कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने शिवपाल के साथ जाने का फैसला किया। रविवार को करीब 50 स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। दो स्थानाें गोविंदनगर और आवास विकास में पार्टी का पहला कार्यालय खोला गया। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष महताब आलम ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत करके इरादे जता दिए। सपा ग्रामीण इकाई में जिला महासचिव रहे विनोद प्रजापति और वर्तमान में कार्यालय प्रभारी शमीम भी समर्थकों को लेकर शिवपाल के स्वागत में पहुंचे। सपा के नगर अध्यक्ष रहे दिवंगत जितेंद्र बहादुर की पत्नी रीता जितेंद्र का भी सपा से मोहभंग हो गया। पिछले चुनाव में वह सपा से कुछ समय के लिए प्रत्याशी बनाई गई थी, फिर उन्हें हटा दिया गया था।




 
shivpal yadav statements on vivek tiwari murder case and others
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से कुछ समय तक प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला समर्थकों के साथ शिवपाल की शरण में पहुंच गए। शिवपाल सुनील शुक्ला के घर भी गए। दौरे में दो चेहरे प्रमुख रूप से उभर कर सामने आए। एक शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे और दूसरा विश्व क्षत्रिय परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रिया सिंह। प्रिया सिंह को मोर्चे की महिला विंग का प्रदेश का नेतृत्व मिल सकता है। सपा छोड़कर शिवपाल के साथ आने वालों में छात्र सभा के प्रदेश सचिव मो. शकील, नूरी मलिक, पूर्व विधानसभा प्रभारी अमरजीत यादव, राजू ठाकुर, सुनील महिवाल, सुधाकर, विकास चावला आदि हैं।
shivpal yadav statements on vivek tiwari murder case and others
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लखनऊ हत्याकांड से साफ है कि पुलिस निरंकुश हो गई है। यह हत्याकांड मुख्यमंत्री की कमजोरी को दिखता है। शासन कमजोर है, इसलिए पुलिस बेकाबू है। उन्होंने कहा मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav statements on vivek tiwari murder case and others
शिवपाल यादव
कल्याणपुर के नेगी पैलेस में मोर्चा की सभा में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कमजोर हैं, इस वजह से पुलिस हावी हो रही है। एक निहत्थे व्यक्ति के सिर पर गोली मारना हत्या ही कहलाती है। विवेक तिवारी के परिवार को मेरी सांत्वना है। नई पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा मैंने दो साल तक समाजवादी पार्टी का विधायक रहते हुए इंतजार किया। जब लगा कि अब कुछ ठीक नहीं हो सकता तो मैंने सेक्युलर मोर्चा बनाया। अब पीछे नहीं हटूंगा।

 
विज्ञापन
shivpal yadav statements on vivek tiwari murder case and others
शिवपाल यादव
अखिलेश के मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा वो मेरा भतीजा था और रहेगा पर अब पार्टियों में दूरियां आ गई हैं। जो कभी नहीं मिट सकती हैं। अमर सिंह भाजपा की ओर ध्यान दे रहे हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा अमर सिंह बड़े नेता हैं। वो कुछ भी कहने और करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैंने कभी भाजपा के साथ जुड़ने की कोशिश नहीं की और न ही कभी उन्होंने मेरी ओर हाथ बढ़ाया। ऐसे में भाजपा के साथ मिलने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। सपा को कमजोर करने के सवाल पर शिवपाल ने कहा मैंने किसी को कमजोर करने के लिए मोर्चा नहीं बनाया है। यह मेरे सालों की तपस्या का फल है। मैं अपने लोगों को मजबूत करने के लिए आया हूं। सभा में नरेंद्र शुक्ला दद्दा, अशोक यादव, अमित यादव, रामनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सैकड़ों लोगों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed