फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: शिवपाल यादव के इस दांव से चारो खाने चित हो सकती है सपा और भाजपा, लग सकता है बड़ा झटका

Wed, 20 Mar 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव
सपा, भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार के बीच मंगलवार को शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने महानगर में ब्राह्मण कार्ड खेल दिया। प्रसपा ने यहां से एकदम नया चेहरा राजीव मिश्रा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। शुरू में यह चर्चा थी कि कांग्रेस से समझौता होने के बाद महानगर सीट से प्रसपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। 


 
shivpal yadav in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, शिवपाल यादव
कांग्रेस से श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट मिलने के बाद पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। नई पार्टी होने की वजह से प्रसपा का अभी महानगर में भले ही जनाधार कम हो लेकिन ब्राह्मण कार्ड से सेंधमारी हो सकती है। यदि सपा और भाजपा भी ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगती है तो महानगर में जबरदस्त टक्कर होगी।

 
shivpal yadav in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव,अखिलेश यादव
महानगर में इस समय सामान्य जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 5 लाख 20 हजार है। इसमें से ब्राह्मणों की संख्या करीब तीन लाख है। क्षत्रिय करीब एक लाख, वैश्य 90 हजार से ज्यादा, कायस्थ 39 हजार से ज्यादा हैं। दूसरे नंबर के मतदाताओं में अनुसूचित जातियां आती हैं, जिनकी संख्या करीब 3 लाख 80 हजार है। तीसरे स्थान पर पिछड़ी जातियां हैं। 2 लाख 90 हजार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव
जबकि अल्पसंख्यकों की संख्या 4 लाख के आसपास है। ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह तय हो पाएगा कि मुकाबला कितना रोचक और रोमांचक होगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट से महानगर प्रत्याशी बनाए गए  राजीव मिश्रा मूलत: फ तेहपुर के महमूपुर गांव के निवासी हैं। श्यामनगर में वह सी ब्लाक में रहते हैं। राजीव मिश्रा का मुंबई में कारोबार है।

 
विज्ञापन
shivpal yadav in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
वह वहां पर रायफल क्लब चलाते हैं। इसी के साथ उन्होंने शिवा सेना की खिलाफत करने और महाराष्ट्र से बाहर के लोगों को जोड़कर ‘पर प्रांतीय पार्टी’ का गठन किया था। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पार्टी का विलय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में कर लिया। उन्होंने बताया कि यहां बीएनडी से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। यहां छात्र संघ में भी सक्रिय रहे। परिवार को पत्नी और एक बेटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed