फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शिवपाल' के बेटे 'टीपू यादव' की मां ने 2 और बच्चियों को दिया जन्म, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Sat, 09 Dec 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
shivpal son teepu born on Agra Lucknow Expressway
उन्नाव निवासी शिवपाल यादव और मीरा यादव के तीनों बच्चे
यूपी के उन्नाव में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर पैदा हुआ जब कि 2 बच्चों ने उन्नाव स्वास्थ्य केंद्र में जन्म लिया।

 
उन्नाव स्वास्थ्य केंद्र में उस समय भीड़ लग गई जब लोगों को पता चला कि 'शिवपाल' के बेटे 'टीपू' ने एक्सप्रेसवे पर जन्म लिया है। उन्नाव बांगरमऊ के ग्राम भौंरा निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव ने एक्सप्रेस वे पर बेटे को जन्म देने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में दो अन्य बच्चियों को जन्म दिया।  
जानें क्या है पूरा मामला...
 
shivpal son teepu born on Agra Lucknow Expressway
एक्सप्रेस वे पर जन्मा टीपू यादव
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक्सप्रेस वे पर बेटे के जन्म से खुश पिता शिवपाल ने उसे टीपू नाम दिया। पिता शिवपाल का कहना है कि एक्सप्रेस वे की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी थी।
 
shivpal son teepu born on Agra Lucknow Expressway
एक बच्चे के साथ दो अन्य बच्चियों ने भी लिया जन्म
लोग अखिलेश यादव को प्यार से टीपू बुलाते हैं, इसी से बेटे का नाम टीपू रखा है। एक्सप्रेस वे पर बेटे को जन्म देने वाली महिला ने स्वास्थ्य केंद्र में दो अन्य बच्चियों को भी जन्म दिया।  अस्पताल में जच्चा बच्चा की हालत सामान्य है। उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम हयातनगर भौंरा निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। शिवपाल निजी वाहन से पत्नी को एक्सप्रेस वे से लखनऊ ले जा रहे थे।  एक्सप्रेस वे पर खंभौली गांव के निकट हवाई पट्टी पर मीरा ने वाहन में ही एक बच्चे को जन्म दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal son teepu born on Agra Lucknow Expressway
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर ही बच्चे का जन्म होने से शिवपाल पत्नी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गए। यहां कुछ देर बाद मीरा ने दो बच्चियों को भी जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार जच्चा बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन औसत है। पिता शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके तीन साल की बेटी पहले से है।  पहले लड़के का जन्म एक्सप्रेस वे पर हुआ है। इसी खुशी में उन्होंने उसे टीपू नाम दिया है। शिवपाल ने  बताया कि बच्चे को प्यार से टीपू बुलाया जाएगा, उसका नाम अखिलेश यादव होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed