{"_id":"5bd08b0bbdec220775479bc6","slug":"shivpal-singh-yadav-statement-about-ramgopal-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने नाम लिए बिना सपा वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल पर बोला बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने नाम लिए बिना सपा वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल पर बोला बड़ा हमला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सपा नेतृत्व से नाराज होकर 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया' बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने यहां बुधवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन बनाने की उनकी पहल सफल हो जाती तो केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन पाती। सबको पता है कि किसने उस समय भाजपा के नेताओं से मिल कर महागठबंधन को रोकने का काम किया था। बुन्देलखण्ड में सियासी नब्ज टटोलने निकले शिवपाल सिंह यादव का पहला पड़ाव आज उरई में रहा।
Trending Videos
डेमो पिक
इस दौरान जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होने के दौरान उनकी पार्टी को भाजपा की बी टीम माने जाने के सवाल पर शिवपाल ने रामगोपाल यादव को बिना नाम लिए भाजपा का एजेंट साबित करने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि वे सपा में दो साल से भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन जानबूझ कर उनकी नहीं सुनी गई। अपनी पार्टी उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनाई है।
डेमो पिक
उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम कैसे हो सकती है। शिवपाल ने फिर दोहराया कि उन्होंने पार्टी का गठन मुलायम सिंह से ही पूछने के बाद ही किया है। उन्होंने कहा कि एक बार नहीं तीन बार उन्होंने नेताजी से इसकी मंजूरी ली तब पार्टी का गठन किया। उन्होंने कहा कि सपा में नेताजी और उनका अपमान किया गया है। वे अब अपनी पार्टी से पीछे नहीं हटेंगे। अलबत्ता अगर सपा द्वारा कोई गठबंधन बनाया जाता है तो वे शामिल होने को तैयार हैं बशर्ते उनकी ताकत के मुताबिक शेयर उन्हें गठबंधन में दिया जाये ।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
खास बात रही कि शिवपाल सिंह के साथ सुरक्षा के नाम पर पूरा सरकारी तामझाम देखने को मिला।
विज्ञापन
डेमो पिक
हालांकि सपा का कोई बड़ा स्थानीय नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा। पत्रकार वार्ता में शिवपाल की पार्टी के बुन्देलखण्ड प्रभारी विष्णु पाल सिंह नन्हूराजा और जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।