फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग को बताया अफवाह, प्राचार्य बोलीं-'घर की याद आ रही, इसलिए उदास हैं छात्र'

Wed, 24 Oct 2018 09:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Oct 2018 09:49 PM IST
सार

- मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग की अफवाह पर प्राचार्य ने कई छात्रों से की अलग-अलग बात
- कमेटी ने भी अपनी जांच में रैगिंग की बात से किया इनकार, महानिदेशक को भेजी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
ragging in Kanpur medical college rumor
डेमो पिक
कानपुर मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ फैली रैगिंग की अफवाह पर जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी के मुताबिक छात्रों से रैगिंग नहीं हुई है। बुधवार को प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने भी हॉस्टल पहुंचकर मेडिकल छात्रों से पूछताछ की।

 

ragging in Kanpur medical college rumor
मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग की अफवाह पर प्राचार्य ने कई छात्रों से की अलग-अलग बात

उन्होंने बताया कि छात्रों ने सीनियर द्वारा परेशान किए जाने से मना कर दिया है। कुछ छात्र उदास थे, उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घर की याद आ रही है।

 

ragging in Kanpur medical college rumor
मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग की अफवाह पर प्राचार्य ने कई छात्रों से की अलग-अलग बात

मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान रैगिंग की अफवाह उड़ी थी। सीनियर छात्रों पर आरोप लगे थे कि जूनियर छात्रों को बाल छोटे करा दिए गए। सफेद पैंट शर्ट पहनने के लिए उन्हें बाध्य किया गया। यह शिकायत नेशनल हेल्प लाइन पर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ragging in Kanpur medical college rumor
मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग की अफवाह पर प्राचार्य ने कई छात्रों से की अलग-अलग बात

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने लेक्चर थिएटर-3 में पत्रकारों को बताया कि जांच रिपोर्ट महानिदेशक को भेज दी गई है। जांच में शिकायत गलत पाई गई है। उन्होंने भी बुधवार सुबह हॉस्टल पहुंचकर कई छात्रों से अलग-अलग बात की।

विज्ञापन
ragging in Kanpur medical college rumor
मेडिकल कॉलेज मेें रैगिंग की अफवाह पर प्राचार्य ने कई छात्रों से की अलग-अलग बात
छात्रों ने किसी भी कुछ छात्रों का उतरा चेहरा देखकर पूछा तो उन्होंने बताया कि घर की याद आ रही है। किसी तरह की अन्य परेशानी से भी छात्रों ने इंकार किया। उन्होंने कहा कि सफेद एप्रन और कपड़े पहनना रैगिंग नहीं होता है। इस मौके पर प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव के अलावा एंटी रैगिंग टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed