फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी बोली...देश के लिए शहीद हुए हैं पति, सीएम व गृहमंत्री के आने पर ही होगा अंतिम संस्कार

Tue, 19 Mar 2019 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
martyr wife ask question to up cm and home minister
शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए शशिकांत तिवारी की पत्नी अनीता तिवारी ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह परिजनों को खुद सांत्वना नहीं देंगे तब तक उनके पति का अंतिम संस्कार नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बुलाने के लिए मांग पत्र भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। 


 
martyr wife ask question to up cm and home minister
शहीद की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शहर के कब्बाखेड़ा निवासी शशिंकात तिवारी सोमवार शाम दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईडी विस्फोट का शिकार हो गए थे। सोमवार रात परिजनों को सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शशिकांत की शहादत की खबर परिजनों को दी थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगा हंगामा खड़ा कर दिया था।

 
martyr wife ask question to up cm and home minister
शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पत्नी अनीता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बिना मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के आए वह पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी। अनीता की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी लेकिन समय पर मेडिकल टीम घर नहीं पहुंची। ऐसे में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr wife ask question to up cm and home minister
शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मामला जानकारी में आते ही सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने डा. आरिफ व फार्मासिस्ट अशोक सिंह को शहीद के घर भेजा। डा. आरिफ ने अनीता के ब्लड प्रेशर की जांच की। साथ ही जरूरी दवाएं दी। मंगलवार शाम तक मेडिकल टीम शहीद शशिकांत तिवारी के घर के बाहर डेरा डाले रही। शहीद शशिकांत के परिजनों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि सोमवार रात प्रशासनिक अधिकारी अपना चेहरा दिखाकर लौट गए।

 
विज्ञापन
martyr wife ask question to up cm and home minister
शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। परिजनों ने उपेक्षा लगाकर हंगामा शुरू किया तब सिटी मजिस्ट्रेट शहीद शशिकांत के घर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने घर के आसपास चूना छिड़कवाया। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियाें की व्यवस्था की गई। प्रशासन के निर्देश पर शहीद के घर के आसपास टेंट व पीने के पानी का इंतजाम किया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed