फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: भाजपा नेता करता था बच्चों से दरिंदगी, 10 और नाबालिग बने थे हवस का शिकार, बड़ा खुलासा

Fri, 15 Jan 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Jan 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment case of children in Jalaun, Three more FIR
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में बुधवार को दो नाबालिगों के यौन उत्पीड़न की बात सामने आने के बाद गुरुवार को 10 और नाबालिगों को हवस का शिकार बनाए जाने का खुलासा हुआ है। इनमें लेखपाल से बरामद लैपटॉप में मिली वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न के शिकार नौ और लोग चिह्नित किए हैं।

 
Sexual harassment case of children in Jalaun, Three more FIR
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसमें सात नाबालिग और दो महिलाएं हैं। इसके अलावा बुधवार को सामने आए किशोरों से पूछताछ के आधार पर तीन और नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की बात पता चली है। पुलिस अब इनके परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस बीच पुलिस मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त लेखपाल राम बिहारी राठौर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करेगी।

 
Sexual harassment case of children in Jalaun, Three more FIR
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष व लेखपाल रहे राम बिहारी राठौर के खिलाफ दो नाबालिग किशोरों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने राम बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual harassment case of children in Jalaun, Three more FIR
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राम बिहारी के पास से लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। इनमें कई अश्लील वीडियो अपलोड थे। इनमें कुछ बच्चे और महिलाओं के भी अश्लील वीडियो बताए जा रहे हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नाबालिग किशोरों ने तीन और साथी नाबालिगों के नाम बताए हैं। पुलिस अब उन तीनों नाबालिगों के परिजनों से संपर्क कर रही है।


 
विज्ञापन
Sexual harassment case of children in Jalaun, Three more FIR
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही तहरीर मिलेगी वैसे ही राम बिहारी के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए जाएंगे। यदि परिजन तहरीर नहीं भी देंगे तो पुलिस अपनी ओर सेे भी मामला दर्ज करने का प्रयास करेगी। कहा कि अभी तक की जांच में वीडियो अपलोड कर उसे बाजार में बेचे जाने की बात सामने नहीं आई है। कोंच कोतवाल इमरान खान के मुताबिक पुलिस राम बिहारी के खिलाफ रासुका की भी तैयारी कर रही है। फिलहाल वीडियो क्लिप देखी जा रही हैं, जिसमें भी यौन उत्पीड़न के शिकार क्षेत्र के नौ और लोग भी चिह्नित किए गए हैं। इनमें सात नाबालिग किशोर व दो महिलाएं हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed