फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर मामला: नौकरानी बोली- भाभी की पिटाई का तमाशा देखती थीं मालकिन, ऐसे समय बाथरूम में जाने का डालती थीं दबाव

Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
sensational disclosure in Businessman wife death case in kanpur
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साहब!  सूर्यांश भईया अक्सर आंचल भाभी को पीटते थे और मालकिन सामने बैठकर तमाशा देखती रहती थीं। अकसर ही मालकिन, भईया और भाभी में झगड़ा होता था। इस दौरान हमें बाहर कर दिया जाता था और तीनों एक कमरे में झगड़ते थे। भाभी (आंचल) को परेशान करने के लिए मालकिन (निशा) मुझे इस्तेमाल करना चाहती थीं...। जब भैया जिम में या बाथरूम में होते थे तो मालकिन मुझे भाभी के सामने उनके पास जाने का दबाव डालती थीं..., लेकिन मैं मना कर देती थी। यह बात जानकर भाभी बहुत नाराज होती थीं..। यह सनसनीखेज खुलासा कारोबारी की एक नौकरानी राधिका ने पुलिस को दिए बयान में किया।


बताते चलें कि कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। मसाला कारोबारी के घर में दो नौकरानियां रहती हैं। इन दोनों नौकरानियों को निशा खरबंदा दिल्ली के अनिल नाम के एजेंट से खरीद कर लाईं थीं।
sensational disclosure in Businessman wife death case in kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही नौकरानियों की उम्र करीब 16 से 18 के बीच है। उन्होंने अपने नाम मूलरूप से असम निवासी राधिका व झारखंड निवासी किरन बताया। मालकिन निशा ने राधिका को करीब दो साल पहले और किरन को तीन माह पूर्व एजेंट से खरीदा था। इसके बाद से दोनों इसी घर में रह रही थीं।
sensational disclosure in Businessman wife death case in kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
घर में ही बंद कर दिए गए 7 कुत्ते 
सूर्यांश कुत्ते पालने का शौकीन है। ढाई तीन लाख रुपये के महंगे विदेशी कुत्ते भी उसके घर में पले हुए हैं। उसने 7 पिटबुल नस्ल के खतरनाक कुत्ते पाल रखे हैं। इन कुत्तों को मकान के एक हिस्से में बंद कर दिया गया। कुत्तों के नजदीक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। ऐसे में कुत्तों को भी घर के अंदर ही बंद कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए किसी एनजीओ से संपर्क करने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sensational disclosure in Businessman wife death case in kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिला इंसाफ तो सिर पटक कर दे दूंगा जान
पोस्टमार्टम हाउस में आंचल के शव को सड़क पर रख कर जाम लगाने की जिद कर रहे परिजनों से पुलिस की बहस होने लगी। इस बीच पिता आक्रोशित होकर पोस्टमार्टम में ही अपना सिर पटक कर जान देने के लिए भागे।
विज्ञापन
sensational disclosure in Businessman wife death case in kanpur
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने उन्हें किसी तरह पकड़ कर रोका। उन्होंने कहा अगर इंसाफ नहीं मिला तो यहीं जान दे दूंगा। पुरुष पुलिस कर्मियों के महिलाओं से छीनाझपटी करने को लेकर भी परिवार की महिलाएं आक्रोशित हुईं। बाद में थानों से महिला पुलिस बल बुलवाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed