रावण का जन्म दशमी के ही दिन हुआ था और उसी दिन उनकी मृत्यु भी हुई। यह दिन विजदशमी के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। विजयदशमी का उत्साह कानपुर में भी देखने काे मिला। जहां लाेगाें ने असत्य पर सत्य की जीत कि खुशियां मनाई। इसमेंं माैसम ने भी उनका साथ दिया। जब माैसम का मिजाज खूबसूरत हाे ताे लाेग इस पल काे कैसे छाेड़ सकते हैं। लाेगाें ने दिन में ही शहर भर में अासमान छूते रावण के साथ सेल्फी लेकर जश्न मनाया। अागे देखिए कानपुर में रावण के साथ सेल्फी का कैसा था क्रेज...
शास्त्रीनगर में बड़ा सेंटर में लगे रावण के पुतले ने खूब लुभाया
2 of 10
कानपुर के शास्त्री नगर बड़ा सेंटर में खड़ा रावण का पुतला
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहीं कानपुर के शास्त्रीनगर में बड़ा सेंटर के रावण के पुतले ने लोगों को बहुत लुभाया। दरअसल पुतले की आखों और मुकुट को लड़ियों से सजाया गया था। इस पुतले के दहन को देखने के भारी भीड़ जमा हुई।
कानपुर में जलाए गए आतंकवाद के पुतले
3 of 10
परेड मैदान में रावण के पुतला, कानपुर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में इस बार रावण पुतलों के दहन के दौरान खास बात यह रही कि यहां आतंकवाद के पुतले भी फूंके गए। कहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को दशानन बनाकर जलाया गया तो कहीं पर हाफिज सईद का पुतला फूंका गया।
शहर के गली-कूचों से लेकर बड़े-बड़े इलाकों में हुआ रावण का पुतला दहन
4 of 10
कानपुर के शास्त्री नगर में सिंधी कॉलोनी के दशहरे में खड़ा रावण का पुतला
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यूं तो शहर में हर इलाके में विशेष रावण बनाया गया था। लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी थे जहां हर गली-कूचे में रावण के पुतले देखे गए। अकेले शास्त्री नगर में ही कई जगहों पर रावण के पुतले दहन हए।
रावण के पुतलों के साथ सेल्फी का क्रेज
5 of 10
गोविंद नगर रामलीला मैदान में रावण के पुतले तस्वीर खींचती दो महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रावण के पुतलों के साथ सेल्फी का क्रेज भी देखा गया। शहर के कई इलाकों में लोग अपने मित्रों, परिजनों के साथ मिलकर रावण के साथ फोटो खिंचाते देखे गए। गोविंद नगर में रामलीला मैदान पर लोगों की जुबान से खुद-ब-खुद फूट पड़ा 'सेल्फी विद रावण'। यह सुन अमर उजाला का फोटोग्राफर भी चौकन्ना हो गया और उसने दो महिलाओंं को रावण के साथ सेल्फी लेते हुए उनकी तस्वीर खींच ली।