फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर की टक्कर से गर्भवती की मौत, चालक फरार 

Mon, 10 Oct 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
pregnant death tractor collision
डेमो
औरैया के बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर में सड़क पार कर रही एक गर्भवती को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के रेफर करने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 


रायपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर की पत्नी सुनीता (26) रविवार शाम बच्चे को शौच कराने घर के बाहर निकली थी। वह सड़क पार कर हमीरपुर गांव की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने सुनीता को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
 

सुनीता को लेकर सीएचसी पहुंचे थे परिजन, डॉक्टर ने सैफई कर दिया रैफर

pregnant death tractor collision
मृतका की फाइल फोटो।

परिजन सुनीता को लेकर सीएचसी आए जहां डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय सुनीता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आए। मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों ने पति को सूचना दे दी है। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

क्या हुआ, मम्मी उठो बोलती रह गई दोनों मासूम बच्चियां

pregnant death tractor collision
रोती बिलखती मृतक की बेटियां।

क्या हुआ, मम्मी उठो
मृतक सुनीता की दो पुत्रियां लक्ष्मी (5) और सौम्या (3)  का रो-रोकर बुरा हाल था। उन मासूमों को यह तक नही पता कि मम्मी को क्या हुआ। वह तो बस बार-बार मम्मी उठो, मम्मी उठो की आवाज लगाते रहे। इसे सुनकर लोगो का हृदय द्रवित हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed