फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे दिन भी हुई डॉ. आदित्यवर्धन की खोज: ड्रोन कैमरों की मदद से प्रशिक्षित 80 जवानों ने 45 KM तक खंगाली गंगा

Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Search for Dr. Adityavardhan: With the help of drone cameras, 80 trained soldiers searched Ganga for 45 KM
Deputy Director Health - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर 31 अगस्त की सुबह स्नान के दौरान डूबे इंदिरानगर लखनऊ निवासी स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डाॅ. आदित्यवर्धन सिंह का चौथे दिन भी पता नहीं चला। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने ड्रोन कैमरों की मदद से गंगा बैराज तक करीब 45 किलोमीटर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान नदी के साथ बहाव, झाड़ियों और रेतीले इलाकों को खंगाला गया।

पिछले चार दिनों से नानामऊ गंगा तट से अकबरपुर सेंग, आसानी निवादा, राधन, खेरेश्वर, बंदीमाता सहित बिठूर, गंगा बैराज तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें चार स्टीमरों की मदद से डॉ. आदित्यवर्धन की खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार को भी 80 से अधिक प्रशिक्षित जवानों ने ड्रोन कैमरों की मदद से खोजबीन की। एनडीआरएफ टीम के सिपाही अनिल सिंह बताया कि एक स्टीमर में 6-6 जवानों का दल कर रहा है।
Search for Dr. Adityavardhan: With the help of drone cameras, 80 trained soldiers searched Ganga for 45 KM
Deputy Director Health - फोटो : अमर उजाला
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को नदी किनारे झाड़ियों वाले इलाके में ड्रोन एक्सपर्ट के साथ खोजबीन की गई, लेकिन डाॅ. आदित्य का कोई पता नहीं लग सका है। वहीं, शिवराजपुर और चौबेपुर सहित बिठूर में निगरानी के लिए सिपाहियों की तैनाती की गई है।
 
Search for Dr. Adityavardhan: With the help of drone cameras, 80 trained soldiers searched Ganga for 45 KM
Deputy Director Health - फोटो : अमर उजाला
इधर आस्ट्रेलिया से आए आदित्यवर्धन सिंह के पिता रमेश सिंह, ताऊ शिवकुमार, ताऊ के पुत्र और बिहार सरकार में सचिव आईएएस अनुपम सिंह, मां शशि प्रभा, बहनाेई सहित पैतृक गांव कबीरपुर के लोग गंगा तट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Search for Dr. Adityavardhan: With the help of drone cameras, 80 trained soldiers searched Ganga for 45 KM
Deputy Director Health - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और आईएएस अनुपम सिंह से मामले को लेकर चर्चा की। एसडीएम रश्मि लांबा ने बताया कि बीते दो दिनों में गंगा नदी का जलस्तर भी नीचे गया है। पूरी उम्मीद है खोजबीन में लगी टीम को जल्द ही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Search for Dr. Adityavardhan: With the help of drone cameras, 80 trained soldiers searched Ganga for 45 KM
Deputy Director Health - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ जवानों को नदी में दिखे बड़े-बड़े कुछए
मंगलवार को शिवराजपुर तक खोजबीन कर लौटी एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने बताया कि कई स्थानों पर खोजबीन के दौरान बड़े-बड़े कछुओं के झुंड भी दिखाई दिए है। वहीं, कई स्थानों मछलियां मिलीं। ठहरे हुए कई स्थानों पर एनडीआरएफ के जवान विशेष जीवनरक्षक यंत्रों के साथ नदी में उतरे भी, लेकिन बारिश के कारण पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक होने से सफलता हाथ नहीं लग सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed